{"_id":"67481ba10cd9dd67f6011da3","slug":"sikandar-actor-salman-khan-shoots-for-intense-action-train-sequence-in-mumbai-details-inside-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में 'सिकंदर' के निर्माता, ट्रेन फाइट सीन की हुई शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में 'सिकंदर' के निर्माता, ट्रेन फाइट सीन की हुई शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में हैदराबाद में फिल्म सिकंदर की शूटिंग के बाद मुंबई लौटे हैं। सोमवार को निर्देशक ए आर मुरुगदास और सहायक कलाकारों के साथ मुंबई में शूटिंग की शुरुआत की। नवंबर के मध्य में इस फिल्म का हैदराबाद का शेड्यूल पूरा हुआ था। मिड डे के अनुसार सुपरस्टार-निर्देशक की जोड़ी ने हाल ही में एक ट्रेन फाइट सीन की शूटिंग शुरू की, जो फिल्म के सबसे महत्वाकांक्षी दृश्यों में से एक माना जा रहा है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
महत्वाकांक्षी ट्रेन फाइट सीन की शूटिंग
रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो बोरीवली के एक स्टूडियो में ट्रेन का एक विस्तृत सेट तैयार किया गया है। इस एक्शन सीन की प्री-प्रोडक्शन में महीनों का समय लगा, क्योंकि निर्देशक एआर मुरुगदास चाहते थे कि यह दृश्य फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा बने।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बुधवार से सलमान ने शुरू की शूटिंग
एक सूत्र ने मिड डे को बताया कि यह सीन बड़े पैमाने तैयार किया जा रहा है। सीन में सलमान का किरदार एक ग्रुप के विलेन से मुकाबला करता है और इस दौरान जबर्दस्त एक्शन होता है। सूत्र के मुताबिक निर्देशक ने एक्शन कोरियोग्राफर को इस दृश्य को हिंसक और प्रतिशोधी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए थे। बुधवार रात सलमान ने इस सीन की शूटिंग महज 30 लोगों के बीच की। वहीं, मुरुगदास ने मंगलवार को बड़े झुंड (लगभग 350 लोग) के साथ शूटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
अगले साल कई जगहों पर होगी शूटिंग
सूत्र ने यह भी बताया कि टीम के सदस्य सुरक्षा कारणों से एक ही स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुक रहे हैं। जैसे ही सलमान बोरिवली स्टूडियो में शूटिंग खत्म करेंगे, टीम अगली लोकेशन पर रवाना हो जाएगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया कि शूटिंग का सिलसिला जनवरी के अंत तक शहर के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।