{"_id":"6748118e2075a54e7f094c7f","slug":"box-office-collection-report-bhool-bhulaiyaa-3-singham-again-kanguva-the-sabarmati-report-amaran-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इन फिल्मों का रहा बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इन फिल्मों का रहा बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। जहां कुछ फिल्में शानदार कलेक्शन कर रही हैं, वहीं कुछ की कमाई में गिरावट आई है। 'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' जैसी फिल्में अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि 'कंगुवा' और 'आई वांट टू टॉक' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रदर्शन भी कमजोर रहा है और फिल्म उम्मीदों के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
2 of 7
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी स्टार कास्ट वाली 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। बुधवार को फिल्म ने एक करोड़ एक लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 250.19 करोड़ रुपये हो गया है। यह कार्तिक आर्यन की पहली 250 करोड़ी फिल्म बन गई है।
3 of 7
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
सिंघम अगेन
अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों से सजी 'सिंघम अगेन' फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये के आस-पास था, और अब तक फिल्म ने 242.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने महज 56 लाख रुपये की कमाई की, जो कि इसकी कम होती हुई रफ्तार का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आई वांट टू टॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
आई वांट टू टॉक
अभिषेक बच्चन अभिनीत 'आई वांट टू टॉक' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था, लेकिन यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 14 लाख रुपये की कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन केवल एक करोड़ 84 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 7
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अमरण
'अमरण' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म ने बुधवार को एक करोड़ चार लाख रुपये की कमाई की, और अब तक इसका कुल कलेक्शन 210.79 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की पकड़ दर्शकों के बीच अब भी मजबूत बनी हुई है, और इसके कलेक्शन में लगातार वृद्धि हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।