फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: पांच साल के करियर में तारा के छह अफेयर्स, ‘अपूर्वा’ बनकर चमकने से पहले की ये हैं प्रेम कहानियां

Thu, 16 Nov 2023 12:33 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Nov 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Apurva Actress Tara Sutaria affair News has spread with these stars Ishaan Khatter to Sidharth Malhotra
इन सितारों संग जुड़ चुका है तारा सुतारिया का नाम - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने आखिरकार फिल्म ‘अपूर्वा’ में ये साबित कर दिया है कि अच्छे किरदार और अच्छे निर्देशक मिलें तो अभिनय वह भी कर सकती हैं। तारा सुतारिया अब तक अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अक्सर देखा गया है कि तारा सुतारिया की जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो उनके प्रेम प्रसंग के चर्चे शुरू हो जाते हैं। तारा सुतारिया की नई फिल्म 'अपूर्वा' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उनका नाम युवा अभिनेत्रियों पर मंडराने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ा। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन से पहले अभिनेत्री तारा सुतारिया का नाम और किन-किन लोगों के साथ जुड़ चुका है। 



Apurva Review: जुगनू भैया बनकर राजपाल ने दिखाई अभिनय की नई रोशनी, रात के अंधेरे में रोशन हुईं तारा

Apurva Actress Tara Sutaria affair News has spread with these stars Ishaan Khatter to Sidharth Malhotra
तारा सुतारिया-ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहला निशाना रहे ईशान खट्टर
फिल्मों में बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत करने से पहले सबसे पहले तारा सुतरिया का नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ा। तारा ने हालांकि कभी भी ईशान खट्टर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की और वह ईशान को महज अपना एक दोस्त ही मानती रही। लेकिन, फिल्म जगत में ये सब जानते हैं कि जब ईशान खट्टर का सिनेजगत में उदय हुआ था तारा ने उनकी रोशनी में अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश पूरी की थी। बताते हैं कि तारा से दूर रहने के लिए ही ईशान ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम करने से मना कर दिया था।
KBC 15: घर पर बर्तन साफ करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 15' के एपिसोड में बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Apurva Actress Tara Sutaria affair News has spread with these stars Ishaan Khatter to Sidharth Malhotra
तारा सुतारिया-रोहन मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोहन संग भी बने रिश्ते
ईशान खट्टर के बाद तारा सुतारिया की जिंदगी में अभिनेता रोहन मेहरा आए। उन दिनों रोहन मेहरा के साथ की रोमांटिक तस्वीरें तारा सुतारिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भरी रहती थीं, लेकिन जब रोहन मेहरा के साथ तारा सुतरिया का ब्रेकअप हुआ तो तारा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें डिलेट कर दी। जिन दिनों तारा और रोहन के बीच  नजदीकियों के चर्चे सुर्ख़ियों में थे, उसी बीच रोहन को सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बाजार' में काम करने का मौका मिल गया। रोहन मेहरा ने उस समय अपना फोकस सिर्फ एक्टिंग पर रखा और तारा के साथ उनकी दूरियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Actress Tara Sutaria affair News has spread with these stars Ishaan Khatter to Sidharth Malhotra
तारा सुतारिया-आदर जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे लंबा अफेयर
रोहन मेहरा के बाद तारा का तीसरा अफेसर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की रिलीज के समय आदर जैन से सामने आया। फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में दोनों के अफेयर के चर्चे सरे आम होने लगे। आदर जैन से रिश्तों से भी तारा का नुकसान ही हुआ। तारा को भी ये बात देर से ही सही लेकिन समझ में आ गई कि इन रिश्तों के चलते उनकी छवि दर्शकों के बीच एक नॉन सीरियस अभिनेत्री की बनती जा रही है। फिल्म ‘अपूर्वा’ की रिलीज से कुछ दिन ही पहले तारा सुतारिया ने  आदर जैन के साथ अपने रिश्ते पर विराम लगाते हुए अपना ब्रेकअप कन्फर्म किया।

विज्ञापन
Apurva Actress Tara Sutaria affair News has spread with these stars Ishaan Khatter to Sidharth Malhotra
तारा सुतारिया-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ पर भी मरजावां
लेकिन तारा सुतारिया के अफेयर्स की कहानी अभी यहीं खत्म नहीं होती है। फिल्म 'मरजावां' के रिलीज के समय भी फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया के अफेयर के खूब चर्चे हुए। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर के खबरे शांत हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed