फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने पर भड़के लेखक अपूर्व असरानी, दिल्ली के इस हॉस्पिटल को सुनाई खरी खोटी

Thu, 25 Mar 2021 05:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 25 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani Shocked After Seeing Delhi Hospital is Using his photo without any permission
अपूर्व असरानी - फोटो : सोशल मीडिया

अलीगढ़ फिल्म के लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। कभी अपनी सफलता के चर्चों के कारण तो कभी अपने समलैंगिक संबंधों के कारण। लेकिन इस बार वो एक हैरान कर देने वाली वजह से लाइमलाइट में आए हैं। दरअसल, दिल्ली के एक अस्पताल ने अपूर्व की बिना अनुमति लिए उनकी फोटो इस्तेमाल की है। जिसे देखने के बाद वो काफी भड़क गए और जमकर अस्पताल के प्रशासन को खरी खोटी सुनाई है।

Apurva Asrani Shocked After Seeing Delhi Hospital is Using his photo without any permission
अपूर्व असरानी - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के प्राइमस अस्पताल ने अपने बैनर में स्ट्रोक के लक्षण समझाने के लिए कुछ तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, जिनमें से एक फोटो अपूर्व की भी है। इतना ही नहीं फोटो के साथ फेस ड्रूपिंग यानी चेहरा टेढ़ा हो जाने को एक स्ट्रोक के लक्षण के रूप में दिखाया गया है। इस फोटो के देखने के बाद अपूर्व भड़क उठे और ट्वीट के जरिये इस अस्पताल के कारनामे का खुलासा किया है।

Apurva Asrani Shocked After Seeing Delhi Hospital is Using his photo without any permission
अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

अपूर्व ने ट्वीट कर लिखा कि “यह देखकर मैं हैरान हूं कि दिल्ली के प्राइमस हॉस्पिटल ने मेरी फोटो मुझसे बिना इजाजत के इस्तेमाल की। यह फोटो 2018 में तब ली गई थी, जब बेल्स पालसी के चलते मुझे फेशियल पैरालिसिस हो गया था। प्राइमस ने इस बैनर पर यह गलत दावा किया है कि मेरी वो हालत स्ट्रोक की वजह से हुई थी। यह जानकर काफी निराश हूं मैं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Asrani Shocked After Seeing Delhi Hospital is Using his photo without any permission
अपूर्व - फोटो : Social Media

यह पूरा मामला सामने तब आया जब अपूर्व ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी कि मुंबई में उनके परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तभी एक यूजर ने कमेंट किया कि दिल्ली के एक अस्पताल के पोस्टर में उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है। उसके बाद अपूर्व ने इस खबर का संज्ञान लिया और आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Apurva Asrani Shocked After Seeing Delhi Hospital is Using his photo without any permission
सिद्धांत और अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अपूर्व एक मशहूर एडीटर हैं और उन्होंने सत्या, शाहिद, मेड इन हैवन और अलीगढ़ जैसी फिल्मों की एडीटिंग की है। इसके अलावा उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस' के स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी लिखे हैं। साल 2000 में उन्हें फिल्म स्निप के लिए राष्ट्रीय पुस्कार से नवाजा जा चुका है। अपूर्व अक्सर अपने पार्टनर सिद्धांत और उनके साथ समलैंगिक संबंधों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने साथ मिलकर मुंबई में घर खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed