फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया 'गंदा' तो भड़के ये फिल्म लेखक, अमेरिकी राष्ट्रपति की यूं की आलोचना

Fri, 23 Oct 2020 09:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Oct 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani slams Donald Trump for calling Indian air filthy
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म लेखक और एडिटर अपूर्व असरानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने यह आलोचना अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारत की हवा को गंदा कहने पर की है। इन दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) हुई। 

Apurva Asrani slams Donald Trump for calling Indian air filthy
अपूर्व असरानी - फोटो : file photo

प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'चीन को देखो, रूस को देखो, भारत को देखो। सभी गंदे हैं। यहां की हवा गंदी है।' डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने के अपने फैसले के बचाव में कही। अब ट्विटर पर अपूर्व असरानी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान की निंदा की है। साथ ही उन्होंने फरवरी में डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की भी याद किया है। 

Apurva Asrani slams Donald Trump for calling Indian air filthy
अपूर्व असरानी - फोटो : twitter: @Apurvasrani

अपूर्व असरानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्रंप के उस बयान को साझा किया जो उन्होंने फरवरी में भारत आकर दिया था। अपूर्व असरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सात महीने पहले उन्होंने भारतीय धरती पर कहा था, 'भारत मानवता की आशा करता है'। आज वह भारत को 'गंदा' कहकर खारिज कर रहे हैं। हालांकि यह एक तथ्य है कि यहां की वायु गुणवत्ता खराब है, यह भी एक बड़ा तथ्य है कि ट्रंप झूठे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Asrani slams Donald Trump for calling Indian air filthy
अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर अपूर्व असरानी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए किया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अमेरिका के चुनाव की तो,राष्ट्रपति चुनाव से 11 दिन पहले राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच तीसरी बहस हुई।

विज्ञापन
Apurva Asrani slams Donald Trump for calling Indian air filthy
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

आखिरकार इसमें मुद्दों पर अपेक्षाकृत अधिक शांत माहौल में दोनों ने अपनी राय रखी। पहली बहस में दोनों के बीच इतनी टोकाटाकी हुई थी कि उससे कोई सार्थक बात सामने नहीं आ सकी। ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनके ऑनलाइन बहस से इनकार कर देने के कारण दूसरी बहस हो ही नहीं पाई। इसलिए तीसरी बहस पर सबकी निगाहें थीं।

पढ़ें: इतने हजार कोरोना वॉरियर्स को शाहरुख खान ने मुहैया करवाई पीपीई किट्स, छत्तीसगढ़ के मंत्री ने यूं जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed