कोरोना वायरस का कहर हर दिन लोगों को अपनी चेपट में लेता जा रहा है। लाखों लोग इस खतरनाक महामारी का शिकार हो चुके हैं। वहीं देश की कई बड़ी हस्तियों के अलावा फिल्मी सितारे भी कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना वायरस से जंग लड़ने में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान भी पूरी मदद कर रहे हैं।
इतने हजार कोरोना वॉरियर्स को शाहरुख खान ने मुहैया करवाई पीपीई किट्स, छत्तीसगढ़ के मंत्री ने यूं जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान अब तक आर्थिक रूप से और जरूरत का सामान मुहैया करवाकर कई लोगों की मदद कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दिग्गज अभिनेता ने राज्य के कोरोना वॉरियर्स को 2000 पीपीई किट्स अपने एनजीओ मीर फाउंडेशन की ओर से मुहैया करवाए हैं। शाहरुख खान की इस मदद पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव ने आभार व्यक्त किया है।
मंत्री टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्वास्थ्य निदेशालय एक पत्र साझा किया है। इस पत्र में मीर फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार के कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट्स डोनेट करने की जानकरी दी है। इस पत्र के साथ टीएस सिंह देव ने अपने ट्वीट नें शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है।
टीएस सिंह देव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ रहे कोविड वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए पीपीई किट्स मुहैया करवाये हैं।' टीएस सिंह देव ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे का भी आभार जताया, जिन्होंने शाहरुख खान को कोविड वॉरियर्स की परेशानी के बारे में बताया था।
Sir, We all are trying in whatever capacity we can to help our brothers and sisters to overcome these hard times. Wishing you the best with these endeavors too. https://t.co/pZT3kv7yle
वहीं शाहरुख खान ने भी टीएस सिंह देव के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सर, हम अपनी क्षमता के हिसाब से अपने भाई और बहनों को इस मुश्किल समय से उबरने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको इसके लिए बहुत शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: EXCLUSIVE: अपने चुने किरदारों को संयोग मानते हैं ईशान खट्टर, 'ए सूटेबल ब्वॉय' के किरदार पर कही ये बात