फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियर बनना चाहते थे ए आर रहमान, इस मजबूरी की वजह से किया था धर्म परिवर्तन

Mon, 06 Jan 2020 12:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Ar Rahman Birthday: know about his unknown facts of life
Ar Rehman Birthday - फोटो : file photo

अपने खूबसूरत गानों से लाखों दिलों की जीतने वाले मशहूर और दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान का जन्मदिन 6 जनवरी को होता है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर जीत चुके ए आर रहमान ने भारत में ही नहीं अपने संगीत से दुनियाभर में नाम कमाया है। 6 जनवरी, 1967 में दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में जन्मे ए आर रहमान ने तमिल से लेकर हिंदी और फिर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया है। वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Ar Rahman Birthday: know about his unknown facts of life
A R Rahman - फोटो : twitter

पूरी दुनिया में अपने गानें से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले रहमान किसी जमाने में इंजीनियर बनना चाहते थे। वहीं साल 1980 में ए आर रहमान दूरदर्शन पर आने वाले एक शो वंडर बैलून में नजर आए थे। जहां वो एक ऐसे लड़के के रूप में मशहूर हुए जो एक साथ चार की-बोर्ड बजा सकता था। उस वक्त रहमान महज 13 साल के थे।

Ar Rahman Birthday: know about his unknown facts of life
ए आर रहमान - फोटो : ARRahman

वहीं इस्लाम कुबूल करने से पहले उनका नाम दिलीप कुमार था, लेकिन 23 साल की उम्र में जब उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हुई तो पूरे परिवार के साथ रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया और उनका नाम 'ए एस दिलीप कुमार' से ए आर रहमानयानी 'अल्लाह रखा रहमान' पड़ा। इससे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और रहमान दोनों की पत्नी का नाम सायरा बानो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ar Rahman Birthday: know about his unknown facts of life
a r rahman - फोटो : file photo

सुरों के जादूगर ए आर रहमान के कई साउंडट्रैक हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किए जा चुके हैं। रहमान के मशहूर गाने 'छैया-छैया' को हॉलीवुड फिल्म इनसाइड मैन में शामिल किया गया। साथ ही फिल्म 'बॉम्बे' के म्यूजिक ट्रैक को भी फिल्म डिवाइन इंटरवेंशन में इस्तेमाल किया गया था। वहीं मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल की मशहूर धुन भी रहमान के द्वारा ही बनाई गई है। वहीं आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि इसे लगभग 15 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन
Ar Rahman Birthday: know about his unknown facts of life
a r rahman - फोटो : file photo

रहमान अपनी ज्यादातर रिकॉर्डिंग देर रात को करते हैं। रहमान पहले ऐसे एशियाई हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गाने के लिए विश्व का मशहूर 'एकेडमी अवॉर्ड', बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। रहमान को भारत सरकार की तरफ से 'पद्म श्री' और पद्म भूषण' से भी नवाजा जा चुका है। वहीं वो लगभग 130 से भी ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

पढ़ें: हार्दिक पांड्या के साथ सगाई से हैरान हुए नताशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड, कही ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed