जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। ये घटना रविवार शाम को हुई। हिंसा में दोनों पक्षों के 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। घायलों में महिला शिक्षक भी हैं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जेएनयू हिंसा पर स्वरा-तापसी सहित इन बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, देखें किसने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू की छात्र रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक वीडियो पोस्ट किया। स्वरा ने पोस्ट के साथ लिखा- 'सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि भारी संख्या में जेएनएयू के मुख्य गेट पर पहुंचे। जिससे सरकार और दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाया जा सके। जेएनयू कैम्पस में घुसे एबीवीपी के गुंडों को रोका जाए।'
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा- 'ऐसी स्थिति है, हम सोचते हैं कि ऐसी जगह हमारा भविष्य बनता है। यह डरावना है और ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। हम किस तरह यहां भविष्य को आकार देने के बारे में सोच रहे हैं। दुखद है ये।'
such is the condition inside what we consider to be a place where our future is shaped. It’s getting scarred for ever. Irreversible damage. What kind of shaping up is happening here, it’s there for us to see.... saddening https://t.co/Qt2q7HRhLG
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लिखा- 'अभी सरकार के साथ बैठक में उपस्थित मेरे सभी सहयोगियों, अभी जेएनयू में क्या चल रहा है? इस बारे में उनसे बात करें। जब आप छात्रों के साथ अत्याचार करते हैं, तो आप हमें शानदार डिनर नहीं दे सकते।'
All my colleagues present in the meeting with the Government right now, please talk to them about what’s going on in JNU right now. You can’t offer us scrumptious dinners while atrocities go on with students.
निर्देशक अनुराग बसु ने कहा- 'हम अब मूकदर्शक नहीं रह सकते हैं!'
We can't remain mute spectators anymore!!#SOSJNU