फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहिरा की मां ने रश्मि के 'बेडरूम' की बात उठाई तो भड़कीं रश्मि की मां, कहा- 'मेरा खून खौल रहा है'

Mon, 06 Jan 2020 09:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila blast on mahira sharma mother sania bedroom comment
rashami desai - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की कोल्ड वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि के दो अलग ग्रुप भी बन गए हैं । घर के अलावा सिद्धार्थ और रश्मि कई बार सलमान के सामने भी लड़ पड़े हैं । पिछले वीकेंड के वार में सिद्धार्थ ने रश्मि को लेकर एक ऐसी बात बोल दी थी जिससे घर के बाहर भी बवाल मच गया । 

bigg boss 13 rashami desai mother rasila blast on mahira sharma mother sania bedroom comment
rashami desai - फोटो : social media

दरअसल, सिद्धार्थ ने सलमान के सामने ही रश्मि को बोला था, 'अभी बताऊं मैं, मेरे पीछे गोवा तक आ गई थी ।' ये बात सुन रश्मि शांत रहना पसंद करती हैं । इसके बाद माहिरा की मां सानिया शर्मा ने रश्मि के शांत रहने पर एक विवादित बयान दे दिया । उन्होंने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, 'रश्मि ने सोचा होगा कि सिद्धार्थ गोवा तक पहुंच गया है तो उसे बेडरूम तक पहुंचने में टाइम नहीं लगेगा । इसलिए वो चुप हो गई होंगी।'

bigg boss 13 rashami desai mother rasila blast on mahira sharma mother sania bedroom comment
bigg boss 13 - फोटो : voot

अब इस बात पर पहली बार रश्मि की मां रसीला देसाई का बयान सामने आया है । रसीला देसाई अभी तक तो शांत थीं लेकिन सानिया के इस बयान को सुन वो भड़क उठीं । रसीला ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एक महिला होकर किसी दूसरी महिला के बारे में वो ऐसा कैसे बोल सकती हैं । उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था । ये बात सुनकर मेरा खून खौल उठा' ।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila blast on mahira sharma mother sania bedroom comment
rashami desai - फोटो : social media

इसके अलावा रसीला ने अपनी बेटी रश्मि के बारे में कहा, 'रश्मि ने इस बार बिग बॉस को हां करने से पहले मुझसे इजाजत नहीं ली थी । अगर मुझे पता होता तो मैं अपनी परी को कभी ना जाने देती । उसे बस सिद्धार्थ शुक्ला से दूर रहना चाहिए ।' इस बार वीकेंड का वार में माहिरा और रश्मि में से किसी एक को कमजोर दावेदार चुनना था ।

विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila blast on mahira sharma mother sania bedroom comment
rashami desai - फोटो : social media

इसमें सिद्धार्थ ने कमजोर दावेदार के रूप में रश्मि को चुना । जब सिद्धार्थ, रश्मि के सिर पर थंब लगाने जाते हैं तो वो उनका हाथ हटा देती हैं । इसके बाद वो खुद अपने हाथों से थंब लगा देती हैं । इसके बाद सलमान, रश्मि से कहते हैं कि आप सिद्धार्थ को थंब वापस दें । फिर सिद्धार्थ खुद रश्मि के सिर पर थंब लगाते हैं । इस टास्क में माहिरा कमजोर दावेदार चुनी जाती हैं । 

 

Golden Globe Awards 2020: रेड कार्पेट पर निक संग पहुंचीं प्रियंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed