फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: 'वह एक कबूतरखाना है, जिसमें आपको डाल दिया जाता है', एआर रहमान ने किया हॉलीवुड के काले सच का उजागर

Mon, 28 Aug 2023 04:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Aug 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Exposes The Dark Side Of Hollywood says The Industry is A Pigeonhole You are Put Into
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले एआर रहमान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में, सिंगर ने हॉलीवुड के काले सच का उजागर किया है और बताया है कि कैसे वह लोग बाहरी कलाकार के साथ बुरा व्यवहार करते हैं।

AR Rahman Exposes The Dark Side Of Hollywood says The Industry is A Pigeonhole You are Put Into
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय संगीतकार एआर रहमान ने ऑस्कर जीत के साथ अपनी प्रतिभा साबित करने के बावजूद हॉलीवुड में अपनी निराशा व्यक्त की है। एआर रहमान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद, एआर रहमान हॉलीवुड में खुद को कमजोर महसूस करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।

Sunny Deol: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात

AR Rahman Exposes The Dark Side Of Hollywood says The Industry is A Pigeonhole You are Put Into
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने हॉलीवुड पर टिप्पणी करते हुए कहा,  ‘एक भारतीय संगीतकार के रूप में ऑस्कर जीतना और अन्य सभी चीजें हासिल करना आपको एक मुश्किल गड्ढे में डाल देता है। भारत में मैंने अपनी प्रतिभा जरूर दिखाई है, लेकिन हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना बहुत कठिन है। वहां सभी स्थान पहले ही ले लिए गए हैं।’

Vivek Agnihotri: 'मैं सितारों की तुलना में अधिक बुद्धिमान', बॉलीवुड से खुद को अलग मानते हैं विवेक अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Exposes The Dark Side Of Hollywood says The Industry is A Pigeonhole You are Put Into
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

एआर रहमान ने आगे कहा, ‘आप यह समझ लीजिए कि यह एक कबूतर का पिंजरा है, जिसमें आपको डाल दिया गया है। आपको संघर्ष तो करना पड़ता है, लेकिन जल्दी लोग आपके काम का सम्मान नहीं करते हैं। वहां काम के सभी स्थान पहले ही लोगों को दे दिए जाते हैं और हमें सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। हर इंडस्ट्री में कोई न कोई परेशानी होती है, लेकिन हॉलीवुड में मैंने काफी दिक्कतों का सामना किया है।’

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया पार्ट 3 को लेकर बड़ा अपडेट, निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
AR Rahman Exposes The Dark Side Of Hollywood says The Industry is A Pigeonhole You are Put Into
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बीच एआर रहमान ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने कबूल किया कि उन्हें आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हॉलीवुड के क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर से ज्यादा और बेहतर पसंद आई है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed