फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Deol: 'मैं भाइयों को बचपन से राखी बांधती आ रही हूं, यह साबित करने की जरूरत नहीं', बोलीं ईशा देओल

Mon, 28 Aug 2023 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Aug 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Esha Deol reaction on viral photo with Sunny and Bobby at Gadar 2 screening says That was a beautiful moment
सनी देओल-ईशा देओल-बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ईशा देओल लगातार खबरों में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'एक दुआ' को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं, दूसरी तरफ वह अपने भाइयों सनी दओल और बॉबी के साथ रिश्ते को लेकर खबरों में हैं। गौरतलब है कि ईशा ने खासतौर से 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखवाई थी। इस दौरान ईशा देओल के साथ सनी और बॉबी देओल की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इस बीच खबर यह भी आई की राखी पर पहली बार सनी देओल अपनी बहन ईशा के घर जाएंगे। इस पूरे प्रकरण पर अब ईशा ने चुप्पी तोड़ी है।

Esha Deol reaction on viral photo with Sunny and Bobby at Gadar 2 screening says That was a beautiful moment
ईशा देओल-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी सौतेली बहनों-ईशा और अहाना के साथ सनी और बॉबी देओल के रिश्तों में फैंस हमेशा दिलचस्पी लेते हैं। हाल ही में जब सभी भाई-बहनों की तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस भी खुशी से झूम उठे। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान ईशा से जब पूछा गया कि क्या अपने भाई के साथ अपने रिश्ते को सही ठहराने के लिए उन्हें अलग से  प्रयास करने की जरूरत महसूस हुई? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इसे इस तरह नहीं देखती हूं।'

Esha Deol reaction on viral photo with Sunny and Bobby at Gadar 2 screening says That was a beautiful moment
सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल - फोटो : Social Media

ईशा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह तस्वीरें प्लानिंग के साथ वायरल नहीं हुईं। हम एक परिवार के रूप में हम बहुत निजी हैं। एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि मैं उन्हें राखी बांधूं या न बांधूं, इससे किसी और का लेना-देना नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि हम क्योंकि स्टार्स हैं तो लोग उस पल में दिलचस्पी लेना पसंद करते हैं'।
Thalapathy 68: 'दलपति 68' में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का! खुद से ही मुकाबला करेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol reaction on viral photo with Sunny and Bobby at Gadar 2 screening says That was a beautiful moment
ईशा देओल - फोटो : social media

ईशा ने बताया, 'मैं अपने भाइयों को राखी बचपन से बांधती आ रही हूं और वह जारी है। लेकिन, हम यहां किसी को साबित करने के लिए नहीं हैं। 'गदर 2' की फोटो अचानक से वायरल हुईं। वह सुंदर पल था, हमने दर्शकों को और लोगों को इमोशनल होते देखा। लेकिन, हमारे परिवार में इस तरह की एक साथ वाली ढेर सारी फोटोज हैं'।
Shahrukh Khan: 'जवान' नहीं बल्कि इस वजह से SRK के मन्नत के बाहर हुआ था विरोध प्रदर्शन, यहां जानें असली वजह

विज्ञापन
Esha Deol reaction on viral photo with Sunny and Bobby at Gadar 2 screening says That was a beautiful moment
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले हेमा मालिनी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, 'हम यह सब देखकर बेहद खुश हैं, लेकिन हमारे लिए यह कुछ नया नहीं है। बॉबी और सनी घर आते रहते हैं। हालांकि, वह फोटोज शेयर नहीं करते और न ही इसे कहीं प्रचारित करते हैं। उनका स्वभाव इस तरह का नहीं है।' हेमा से पहले धर्मेंद्र भी सभी बच्चों को साथ देखकर काफी भावुक नजर आए थे।
R Madhavan: 'द वैक्सीन वॉर' देख एक साथ हंसने और रोने लगे आर माधवन, विवेक अग्निहोत्री को कहा- मास्टर स्टोरीटेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed