फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: 'हर कठिनाई के बाद...,' एआर रहमान-सायरा बानो के तलाक के बीच बेटी रहीमा की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Thu, 21 Nov 2024 04:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म करने का एलान कर दिया है। इसी बीच उनकी बेटी रहीमा रहमान की क्रिप्टिक पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
 

विज्ञापन
AR Rahman Saira Banu Divorce daughter Raheema cryptic post goes viral on social media watch inside
एआर रहमान-सायरा बानो की बेटी रहीमा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम

एआर रहमान और सायरा बानो ने बीते दिन घोषणा की कि वे शादी के 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं। इससे संगीतकार के प्रशंसकों को झटका लगा। अब उनकी बेटी रहीमा रहमान की लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्रिप्टिक नोट ने नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित किया है। 

AR Rahman Saira Banu Divorce daughter Raheema cryptic post goes viral on social media watch inside
रहीमा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम

रहीमा रहमान की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल 

एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के बाद उनकी बेटी रहीमा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। रहीमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी खिड़की से एक मनमोहक जगह की झलक साझा की। हालांकि, इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। रहीमा ने लिखा, 'हर कठिनाई के बाद आसानी होती है।' 

AR Rahman Saira Banu Divorce daughter Raheema cryptic post goes viral on social media watch inside
एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

पहले की गोपनीयता की मांग 

रहीमा रहमान ने कैप्शन में आगे लिखा, 'आपका भगवान आपको वो सब कुछ देगा, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। यही जीने का सार है।' इससे पहले, रहीमा ने एक अलग पोस्ट में अपने परिवार के लिए गोपनीयता का अनुरोध किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लिखा था, 'अगर इस मामले को अत्यंत गोपनीयता और सम्मान के साथ निपटाया जा सके तो मैं इसकी बहुत सराहना करूंगी। आपके विचार के लिए धन्यवाद।' जानकारी हो कि एआर रहमान और सायरा बानो के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Saira Banu Divorce daughter Raheema cryptic post goes viral on social media watch inside
एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

एआर रहमान-सायरा ने तोड़ी 29 साल की शादी 

वहीं, एआर रहमान ने तलाक की घोषणा तो कि लेकिन इसके पीछे का कारण साझा करने से परहेज किया। उन्होंने एक भावनात्मक नोट में लिखा, 'हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के भार से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ की तलाश करते हैं, हालांकि टुकड़ों को फिर से अपनी जगह नहीं मिल सकती है। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' 

विज्ञापन
AR Rahman Saira Banu Divorce daughter Raheema cryptic post goes viral on social media watch inside
एआर रहमान - सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

एआर रहमान का वर्कफ्रंट 

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भारतीय सिनेमा को कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। वह अब विक्की कौशल की 'छावा' जैसी बड़ी फिल्मों के संगीत पर काम करने में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में 'ठग लाइफ' के लिए संगीत तैयार किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

 

SRK Death Threat Case: किंग खान को धमकी देने वाले के मास्टर प्लान का खुलासा, आर्यन पर भी साधा निशाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed