फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: 'खुद को चुनौती देने जा रही हूं...,' माधुरी दीक्षित ने अगली फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट

Thu, 21 Nov 2024 03:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 03:29 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' के बाद माधुरी दीक्षित ने खुद को चुनौती दे डाली है। अभिनेत्री ने अगली फिल्म पर बड़ा और दिलचस्प अपडेट साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Madhuri Dixit gave a big update on her next film after bhool bhulaiyaa 3 said I am going to challenge myself
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित को हाल ही में अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एक नए इंटरव्यू में माधुरी ने एक नए प्रोजेक्ट का संकेत देते हुए कहा कि वह इस साल खुद को चुनौती देंगी। अभिनेत्री के एलान ने उनके प्रशंसकों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। 

Madhuri Dixit gave a big update on her next film after bhool bhulaiyaa 3 said I am going to challenge myself
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने नए प्रोजेक्ट पर दिया अपडेट

एक हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने साझा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस साल खुद को चुनौती देने जा रही हूं। मैं जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली हूं। यह कुछ बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।'

Madhuri Dixit gave a big update on her next film after bhool bhulaiyaa 3 said I am going to challenge myself
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

'कोयला' की शूटिंग के दिनों को किया याद 

इसी दौरान शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए, माधुरी ने 'कोयला' की शूटिंग के दिनों को याद किया। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'अंजाम' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया, 'मैंने शाहरुख से कहा कि हम किस तरह की फिल्में कर रहे हैं? हम या तो एक-दूसरे को मार रहे हैं या खलनायकों से दूर भाग रहे हैं। हम बहुत गंदे और खून से सने कपड़ों वाले किरदारों में हैं। हमे एक साफ सुथरी, खूबसूरत और रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए। इसी के बाद दिल तो पागल है बनी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit gave a big update on her next film after bhool bhulaiyaa 3 said I am going to challenge myself
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' की कहानी 

'भूल भुलैया 3' की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में वापसी की है। फिल्म में कार्तिक ने विद्या बालन, माधुरी दीक्षित नेने और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। कथानक रूह बाबा के कोलकाता के रक्तघाट नामक एक डरावनी संपत्ति में प्रवेश करने और मंजुलिका होने का दावा करने वाली दो चुडै़ल का सामना करने के बारे में है।

 

Aap Jaisa Koi: आर माधवन-फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा, हटके किरदार में होंगे अभिनेता

विज्ञापन
Madhuri Dixit gave a big update on her next film after bhool bhulaiyaa 3 said I am going to challenge myself
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही 'भूल भुलैया 3'

'भूल भुलैया 3' में विजय राज, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा, राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर और अन्य भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज द्वारा बैंकरोल किया गया है। मूवी, दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है और कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।

 

Niki Aneja Allegation On Pahlaj Nihalani: निकी ने लगाए पहलाज निहलानी पर गंभीर आरोप, कहा-मुझे असहज महसूस हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed