{"_id":"673f0278c803c5a041070f76","slug":"arjun-kapoor-got-something-tattooed-rab-rakha-he-feel-that-his-mother-mona-shourie-kapoor-with-him-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पीठ पर बनवाया टैटू, लिखवाया कुछ ऐसा, जो हर वक्त कराता है मां के साथ होने का एहसास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पीठ पर बनवाया टैटू, लिखवाया कुछ ऐसा, जो हर वक्त कराता है मां के साथ होने का एहसास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:21 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां को अक्सर याद करते हैं। उन्होंने अपनी मां की याद दिलाने वाली इस लाइन को टैटू के रूप में अपने कंधे पर लिखवा लिया है। इससे उन्हें हमेशा अपनी मां के पास होने का एहसास होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अर्जुन कपूर ने अपनी पीठ पर एक टैटू बनवाया है। यह अर्जुन के लिए एक टैटू नहीं है बल्कि उन्होंने अपनी मां से जुड़े एक किस्से को भी साझा किया है। साथ ही बताया है कि ये टैटू वाली लाइन उनके जीवन में क्या महत्व रखती है। साथ ही उन्हें उनकी मां की भी याद दिलाती है।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
ऐसा लगता है मां साथ हैं
अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट पर लिखा है- रब राखा यानी भगवान आपका हमेशा साथ दें। अर्जुन ने कहा, मेरी मां हमेशा यह लाइन कहती थीं, अच्छे और बुरे दोनों वक्त पर। आज भी ऐसा लगता है कि वो मेरे पास ही हैं मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं, मुझे देख रही हैं।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
सिंघम अगेन की रिलीज पर बनवाया टैटू
अर्जुन कपूर ने कहा, मैंने ये टैटू 'सिंघम अगेन' की रिलीज पर बनवाया। अब मैं एक नए पड़ाव पर खड़ा था। मुझे ऐसा लगता है वह हमेशा मेरे पीछे मेरा साथ देने के लिए खड़ी हैं। मुझे हमेशा याद दिलाती हैं कि इस संसार में मेरे लिए कुछ नई योजनाएं बनाई हैं। धन्यवाद मां! मुझे विश्वास रखने के बारे में समझाने के लिए. रब राखा, हमेशा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
सिंघम अगेन में नजर आए अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को सिंघम अगेन फिल्म में देखा गया। अर्जुन कपूर ने फिल्म में डेंजर लंकेश का किरदार निभाया है, इसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के विलेन किरदार को दर्शकों का प्यार भी भरपूर मिला है। बॉलीवुड जगत के सितारों ने भी उनकी इस भूमिका को बहुत सराहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिला रिस्पॉन्स
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस उतना खास नहीं कर पाई है। फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप होने की कगार पर है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 235.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।