{"_id":"673efd0bf5bb40045d03c62a","slug":"r-madhavan-fatima-sana-shaikh-upcoming-film-title-is-aap-jaisa-koi-information-also-came-on-story-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aap Jaisa Koi: आर माधवन-फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा, हटके किरदार में होंगे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aap Jaisa Koi: आर माधवन-फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म के नाम से उठा पर्दा, हटके किरदार में होंगे अभिनेता
एक अनूठी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। इसमें आर. माधवन और फातिमा सना शेख की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। विवेक सोनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'ठरकी' रखा गया है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का टाइटल अलग है।
2 of 5
आर माधवन-फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
'आप जैसा कोई' है फिल्म का नाम!
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा सना शेख और आर. माधवन अभिनीत फिल्म का अस्थायी नाम 'आप जैसा कोई' है न कि 'ठरकी'। यह फिल्म की कहानी के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है और इसमें पुरानी यादों का अहसास भी है, क्योंकि यह साल 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' के इसी नाम के क्लासिक गाने की याद दिलाता है।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलचस्प किरदार में आर माधवन
एक अन्य रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार, फिल्म में माधवन का किरदार एक युवा महिला से मिलने के लिए डेटिंग एप की मदद लेता है। इस तरह दोनों का मिलना-जुलना शुरू होता है। दोनों का रोमांस मई-दिसंबर जैसा माहौल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोमांटिक कॉमेडी है फिल्म का प्लॉट
कहानी के विवरण का खुलासा करते हुए, रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि माधवन एक कुंवारे लड़के की भूमिका निभाते हैं, जिसकी उम्र 40 के बीच है। जानकारी के मुताबिक, 'वह एक डेटिंग एप पर फातिमा के किरदार से मिलते हैं, जो 30 साल की एक महिला है और कैसे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, यह कहानी का सार है। यह रिश्ते पर एक विचित्र और समसामयिक कहानी है।'
विज्ञापन
5 of 5
आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
आर माधवन का वर्कफ्रंट
रिपोर्टों के अनुसार, करण वाही ने फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाई है, और कलाकारों में नमित दास भी हैं, जो हीरो के करीबी दोस्त की भूमिका निभाते हैं। नवंबर की शुरुआत में मुंबई में फिल्मांकन के बाद टीम दिसंबर में कोलकाता में शूटिंग शुरू करेगी। आर माधवन ने हाल ही में अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा 'तनु वेड्स मनु 3' पर काम चल रहा है और इसमें माधवन के साथ कंगना रनौत ट्रिपल रोल में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।