फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Viewed Trailer: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय फिल्मों के ट्रेलर में कहां ठहरी 'पुष्पा 2'? जानिए

Thu, 21 Nov 2024 02:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 02:31 PM IST
सार

Most Viewed Trailer Of Indian Movies: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना से लॉन्च किया गया। साथ ही मेकर्स ने यूट्यूब पर भी जारी किया। आइए जानते हैं, यूट्यूब पर व्यूज बटोरने के मामले में यह फिल्म किस पायदान पर है?

विज्ञापन
Most Viewed trailer of Indian film in first 24 Hours and where allu arjun Pushpa 2 stands Salaar KGF Chapter 2
पु्ष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दर्शक किसी फिल्म का ट्रेलर देखकर फिल्म देखने का मन बनाते हैं। ट्रेलर को मिलने वाली प्रतिक्रिया से फिल्म के कारोबार को लेकर भी एक मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाता है। इन दिनों तो ट्रेलर व्यापक स्तर पर रिलीज होते हैं और इवेंट के जरिए फिल्मों के प्रचार का बिगुल भी फूंक दिया जाता है। खैर..., बात करते हैं अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की। 17 नवंबर की शाम 6 बजे इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया। शुरुआती 24 घंटों में इस फिल्म को कितने दर्शकों ने देखा और यूट्यूब पर जिन फिल्मों के ट्रेलर सबसे ज्यादा देखे गए हैं, उस शीर्ष 10 की सूची में इस फिल्म ने कहां जगह बनाई है? जानते हैं...

Most Viewed trailer of Indian film in first 24 Hours and where allu arjun Pushpa 2 stands Salaar KGF Chapter 2
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

तीसरे नंबर पर 'पुष्पा 2' का कब्जा
फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर ने ठीक-ठाक माहौल बना दिया है। पुष्पा 2 का ट्रेलर शुरुआती 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर में तीसरे नंबर पर है। इसे 102 मिलियन (10.2 करोड़) लोगों ने देखा है। इसने प्रभास की आदिपुरुष फिल्म के ट्रेलर को अच्छे-खासे नंबरों से पीछे छोड़ दिया है। लेकिन, प्रभास की ही एक और फिल्म को यह पटखनी नहीं दे पाया है। इसके अलावा रॉकी भाई की फिल्म का ट्रेलर भी इससे आगे है।
Abhishek Bachchan: बेटी के जन्मदिन से रहे दूर अभिषेक बच्चन ने, अब कही आराध्या को लेकर ऐसी बात

Most Viewed trailer of Indian film in first 24 Hours and where allu arjun Pushpa 2 stands Salaar KGF Chapter 2
पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया

सभी भाषाओं के ट्रेलर को मिला प्यार
यू्ट्यूब पर दर्शक बटोरने के मामले में 'पुष्पा 2' के ट्रेलर ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है। शुरुआती 24 घंटों में ट्रेलर के हिंदी संस्करण को अकेले 49 मिलियन व्यू मिले हैं। तेलुगु ट्रेलर को 44 मिलियन, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित अन्य भाषाओं ने भी अच्छी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया, जिसमें तमिल ट्रेलर को 5.2 मिलियन व्यू मिले। कन्नड़ और मलयालम दोनों भाषाओं के ट्रेलर को 1.9 मिलियन व्यू मिले। इस तरह ट्रेलर ने व्यूज के मामले में 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया और तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय ट्रेलर बन गया।
Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा को जन्मदिन पर किस क्रिकेटर ने दी शुभकामनाएं, कई और कलाकार भी रहे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Viewed trailer of Indian film in first 24 Hours and where allu arjun Pushpa 2 stands Salaar KGF Chapter 2
सलार-पुष्पा 2-केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं ढहा पाई इन फिल्मों के किले
अल्लू की फिल्म के ट्रेलर ने हालांकि, अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन, प्रभास की सलार का किला नहीं ढहा पाई और न ही यश की केजीएफ चैप्टर 2 को पीछे छोड़ पाई। सलार ने शुरुआती 24 घंटे में 11.3 करोड़ व्यूज बटोरे, वहीं, केजीएफ चैप्टर 2 ने 10.65 करोड़ व्यूज बटोरे। पुष्पा तीसरे नंबर पर रही। 

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों के ट्रेलर की सूची इस प्रकार हैं:

फिल्म व्यूज संख्या
सलार 11.3 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 10.65 करोड़
पुष्पा 2 10.2 करोड़
आदिपुरुष 7.4 करोड़
सलार (ट्रेलर 2) 7.22 करोड़
एनिमल 7.14 करोड़
डंकी 5.85 करोड़
राधे श्याम 5.75 करोड़
जवान प्रिव्यू 5.5 करोड़
सिंघम अगेन     5.195 करोड़

विज्ञापन
Most Viewed trailer of Indian film in first 24 Hours and where allu arjun Pushpa 2 stands Salaar KGF Chapter 2
फिल्म पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज हो होगी फिल्म
अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। यह अभिनेता की साल 2021 में आई फिल्म का ही सीक्वल है। एक बार फिर अल्लू की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ जमेगी। इसके अलावा साई पल्लवी और फहद फासिल भी अहम किरदारों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed