बॉलीवुड में इन दिनों कई मुद्दों पर बड़ी बहस छिड़ी हुई। फिल्मी हस्तियां एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही हैं। इस बीच संगीतकार ए आर रहमान ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। रहमान के मुताबिक, बॉलीवुड में एक ऐसा गैंग उनके खिलाफ काम कर रहा है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है।
ए आर रहमान का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- 'बॉलीवुड में मेरे खिलाफ गैंग...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ए आर रहमान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिछले महीने आत्महत्या करने के बाद बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रहमान ने कई बातों का खुलासा किया।
जब ए आर रहमान से हिंदी फिल्मों में उनके कम काम करने के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में फिल्म जगत में अफवाह फैला रहे हैं, जिससे उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच गलतफहमियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और इससे गलतफहमी पैदा हो रही है। जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए तो मैंने उन्हें दो दिन में चार गाने दिए। उन्होंने मुझसे कहा कि सर कई लोगों ने कहा कि आपके पास मत जाओ। उन्होंने मुझे कई किस्से भी बताए।'
रहमान ने कहा, 'मैंने सुना और कहा-ठीक है, अब मैं समझा कि मुझे काम कम क्यों मिल रहा है और मेरे पास अच्छी फिल्में क्यों नहीं आ रही हैं। लोग मुझे काम करते देखना चाहते हैं लेकिन लोगों का एक ऐसा भी गैंग है जो ऐसा होने नहीं दे रहा है।'
ए आर रहमान ने आखिर में कहा, 'मैं भाग्य में विश्वास करता हूं। मेरा मानना है कि सबकुछ ऊपरवाले के जरिए आता है। इसलिए मैं अपनी फिल्में और दूसरे काम कर रहा हूं। लेकिन आप सभी मेरे पास आ सकते हैं, आप अच्छी फिल्में बना रहे हैं और आपका मेरे यहां स्वागत है।'
ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस बात से थीं बेहद परेशान