आज के दौर में मोबाइल के साथ- साथ सोशल मीडिया भी लोगों की जरूरत बन गया है। हर उम्र और वर्ग के लोग अब किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। कई बार लोग इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर इतना वक्त बिता देते हैं कि उनके दूसरे काम प्रभावित हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ।
ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस बात से थीं बेहद परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलेब हैं। ऋचा के मुताबिक, वो जरूरत से ज्यादा ही अपना वक्त सोशल मीडिया पर बिता रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में नोटिस किया। उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट करने का फैसला किया।
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अपना अकाउंट प्राइवेट करने जा रही हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि ट्विटर जहरीला है (जहरीली तो सारी दुनिया है तो अब क्या करें)। मैं यहां पर मदद करने, समर्थन करने, विचार रखने और हंसी-मजाक करने के लिए हूं। लेकिन मेरी भी एक डेडलाइन है और इस नासमझ स्क्रॉलिंग में बहुत अधिक समय लगता है।'
बता दें कि लॉकडाउन में ऋचा चड्ढा ने एक ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की जिसमें वो मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा ऋचा अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल से इसी साल शादी करने वाली थीं लेकिन कोरोना की वजह से सब टल गया है।
विजय दिवस: जब शहीद के घरवालों को नहीं मिला पेट्रोल पंप, जानिए कारगिल पर बनीं सात फिल्मों के बारे में