अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। दौरे के अंतिम दिन ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें भारत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन, यहां एक बिन बुलाए ऐसा मेहमान भी पहुंच गया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
डोनाल्ड ट्रंप के शाही डिनर में अचानक पहुंचा था ये शरारती बंदर, बिना किसी डर के करता रहा ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में रखे गए डिनर में मशहूर हस्तियों के अलावा एक बंदर भी पहुंच गया और इसने कुछ ऐसा किया कि मशहूर सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान इसे अपने कैमरे में कैद करने से नहीं रोक पाए।
ए आर रहमान ने इस बंदर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में ये बंदर गमले में से कुछ खाता हुआ नजर आ रहा है। वो बस अपनी धुन में मजे से खा रहा है। न उसे किसी का डर है और न ही किसी से मतलब।
ए आर रहमान ने इस बंदर की वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वो लिखते हैं, 'हमारा दोस्त भी अपना भोजन कर रहा है।' रहमान की इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
Meanwhile our little friend was having dinner too!
A post shared by @ arrahman on
बता दें, इस कार्यक्रम में रहमान के अलावा शेफ विकास खन्ना, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
किसी को हुआ एड्स तो किसी का शव ठेले से पहुंचाया गया श्मशान, बेहद दुखद था इन बॉलीवुड स्टार्स का अंत