फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के बाद अब अरबाज खान की प्रेमिका आई सामने, खुद बोले- 'मेरी जिंदगी में जॉर्जिया है'

Thu, 07 Mar 2019 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 07 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan accepts relationship with girlfriend Giorgia Andriani says she remain me positive
Arbaaz Khan - फोटो : file photo

मलाइका से तलाक के बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan) का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) से जुड़ा। अरबाज अक्सर इवेंट या फिर पार्टी में जॉर्जिया के साथ स्पॉट किए जाते थे। यहां तक कि गणेश उत्सव के दौरान वह उनके पारिवारिक फंक्शन में भी शामिल हुई थीं। जॉर्जिया के इस तरह से अरबाज के परिवार के साथ घुलने-मिलने ने इन अफवाहों से दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। अफेयर की खबरों के बीच अरबाज खान का जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते पर पहला बयान आया है। इस बयान में उन्होंने खुलेआम अपने रिश्ते को कबूल किया। 

Arbaaz Khan accepts relationship with girlfriend Giorgia Andriani says she remain me positive
arbaaz khan - फोटो : file photo

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने यह बात डेक्कन क्रॉनिकल के इंटरव्यू के दौरान स्वीकार की। अरबाज से जब जॉर्जिया और उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बात की। अरबाज ने कहा - 'अगर मुझे अपने रिश्ते को छुपाना होता तो इस तरह से सबके सामने नहीं आता। इस वक्त मेरी जिंदगी में जॉर्जिया है। वह मेरी जिंदगी में एक ऐसी शख्स है जो मेरी दोस्त भी है और जिसे मैं डेट भी कर रहा हूं। यह रिश्ता कहां तक जाएगा यह तो वक्त ही बताएगा। इतना जरूर है कि हम दोनों साथ है।'

Arbaaz Khan accepts relationship with girlfriend Giorgia Andriani says she remain me positive
arbaaz khan - फोटो : file photo

अरबाज ने आगे कहा - 'जब आप अकेले रहते तो जिंदगी को कैजुअली लेते हो। आप में या तो अच्छे बदलाव आते हैं या फिर बहुत बुरे। आप यही सोचने लगते हो कि आपकी जिंदगी में अब कुछ बचा नहीं है। अच्छी बात यह है कि मैं उस मानसिकता में नहीं हूं। वह एक शानदार पार्टनर है। मुझे खुशी है कि वह मुझे सकारात्मक रखने में मदद करती हैं। जॉर्जिया ने मुझे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan accepts relationship with girlfriend Giorgia Andriani says she remain me positive
Malaika and Arbaaz - फोटो : file photo

इस इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने मलाइका और अपने रिश्ते पर भी बात की। अरबाज ने कहा - 'एक समय था जब मैं परेशान रहता था। अब सब खत्म हो गया है। चाहे आप भूल जाओ या माफ कर दो, जो भी हालत आप चुनो, जिंदगी में आगे बढ़ना ही पड़ता है।' इसके साथ ही अरबाज ने बताया कि तलाक के बाद उनका और बेटे अरहान का रिश्ता किस तरह का हो गया है। 

विज्ञापन
Arbaaz Khan accepts relationship with girlfriend Giorgia Andriani says she remain me positive
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज ने कहा - 'मैं अपने बच्चे के साथ बहुत सारा समय बिताता हूं। पिता होने की सारी जिम्मेदारियां निभाता हूं। अभी वो मेरे साथ नहीं रह रहा क्योंकि उसकी कस्टडी मलाइका के पास है। वह हमेशा मेरे संपर्क में रहता है और मेरे साथ रहने के लिए भी आता है। मैं एक अच्छा पिता हूं। अरहान एक अच्छा बच्चा है। अरहान अपने दादा-दादी के करीब है। साथ ही मैटरनल रिश्तेदारों से भी जुड़ा हुआ है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed