फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा धूपिया के बेबी शावर में गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी

Sun, 30 Sep 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan attended Neha Dhupia baby baby shower function along with girfriend Georgia Andriani
Neha Dhupia baby baby

अरबाज खान इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अरबाज गणेश महोत्सव के दौरान जॉर्जिया के साथ नजर आए थे, जहां पर वह बेहिचक पोज देते हुए दिखे। इस बीच इन दोनों की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। यह मौका नेहा धूपिया के बेबी शावर फंक्शन का था।

Arbaaz Khan attended Neha Dhupia baby baby shower function along with girfriend Georgia Andriani
neha dhupia

नेहा धूपिया और अंगद जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर फंक्शन रखा था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर नेहा सफेद रंग की ड्रेस में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। नेहा ने ड्रेस के साथ टियारा भी पहना हुआ था। वहीं अंगद बेदी नेहा के साथ कोट पैंट में पोज देते हुए दिखाई दिए।

 

Arbaaz Khan attended Neha Dhupia baby baby shower function along with girfriend Georgia Andriani
Neha Dhupia baby baby

नेहा और अंगद के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए विक्की कौशल, अरबाज और जॉर्जिया, कोंकणा सेन शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, कबीर खान, मिनी माथुर, प्रीती जिंटा और राहुल बोस पहुंचे थे। इन सभी स्टार्स के बीच सबकी नजरें अरबाज और जॉर्जिया पर आकर टिकीं। अरबाज ने इस मौके पर ट्राउजर के साथ नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी तो वहीं जॉर्जिया वनपीस में नजर आईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan attended Neha Dhupia baby baby shower function along with girfriend Georgia Andriani
arbaaz khan

बीते कुछ दिनों से अरबाज और जॉर्जिया के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे। उनके रिश्ते को 'खान'दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे। अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी परिवार से मिलने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
Arbaaz Khan attended Neha Dhupia baby baby shower function along with girfriend Georgia Andriani
arbaaz khan
दिलचस्प बात यह थी कि गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों आपस में बात करती हुई नजर आईं । खबर है कि अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को बॉलीवुड में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed