{"_id":"5c892a5ebdec2214222a76dc","slug":"arbaaz-khan-bank-account-is-nill-and-kareena-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान के बैंक अकाउंट में नहीं है एक भी रुपया, करीना कपूर हुईं शॉक्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज खान के बैंक अकाउंट में नहीं है एक भी रुपया, करीना कपूर हुईं शॉक्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arbaaz khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान इन दिनों खास चर्चा में हैं। वजह है उनका नया सेलिब्रिटी शो 'पिंच।' उनके इस शो में करीना कपूर खान ने सबसे पहले दस्तक दी। शो के दौरान करीना ने अरबाज खान के बैंक बैलेंस पर मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि ट्रोलर ने दावा किया था कि अरबाज खान का बैंक अकाउंट खाली हो गया है।
2 of 5
arbaaz khan
ट्वीट में लिखा- सूत्रों के मुताबिक, ठाणे पुलिस ने अरबाज खान की बैंक स्टेंटमेंट देखने के बाद उनसे जुड़ी जांच पर रोक लगा दी है, कॉन्स्टेबल ने अरबाज खान को एक बीढ़ी के साथ 100 रुपये दिए और बैंक में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की बात कही।' वहीं, अरबाज भी इस पर हंसते दिखे। उन्होंने कहा कि उनके बैंक अकाउंट में वाकई में एक भी पैसा नहीं है, लेकिन, करीना ने भी अरबाज की इस बात का विश्वास नहीं किया।'
3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
करीना ने कहा 'आपने दो सुपरहिट फिल्में बनाई हैं ऐसा नहीं हो सकता।' गौरतलब है कि अरबाज ने सट्टा लगाने की बात कबूलते हुए बताया था कि उन्होंने इसमें 3 करोड़ रुपए हारे हैं। ठाणे पुलिस ने एक्टर का बयान भी दर्ज किया था। बता दें कि अरबाज खान एक्टिंग से ज्यादा फिल्म प्रोड्यूसिंग की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वह फिल्म दबंग के लिए पैसा लगा चुके हैं। अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी वहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz And Sunny
हाल ही में अरबाज खान ने अपने नए शो को लेकर मीडिया से बातचीत की और इस शो से जुड़े कई राज खोले। अरबाज ने कहा, 'हम सभी सोशल मीडिया से दुखी हैं, इस शो का फॉर्मेट ही यही है कि सोशल मीडिया पर जब कुछ लोग स्टार्स को भद्दे कमेंट और सवाल करते हैं तो उन स्टार्स को कैसा लगता है?
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : social media
अरबाज ने इस दौरान सनी लियोनी के साथ हुए शूट को लेकर भी बातचीत की। अरबाज ने कहा, 'जब हम सनी लियोनी के साथ शूट कर रहे तो हमने उनसे यूजर्स द्वारा किए गए कई सवाल पूछे, इनमें से एक यूजर ने इतना भद्दा सवाल पोस्ट किया था जिसे सुनकर सनी लियोनी रो पड़ी थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।