बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता अरबाज खान आज यानी चार अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अरबाज एक्टर होने के साथ-साथ एक निर्माता और निर्देशक भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अपने भाई सलमान खान की तरह तो सफलता नहीं मिली। मगर एक्टर कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं, जिसकी वजह से उन्होंने काफी वाहवाही भी बटोरी है। फिल्म 'दरार' बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अरबाज ने निगेटिव और सपोर्टिंग रोल में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। एक्टर को फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए काफी सराहा गया था।
Arbaaz Khan: अरबाज के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई यह फिल्म, सपोर्टिंग रोल से जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और काजोल स्टारर इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। अरबाज ने कई बार पर्दे पर सलमान के भाई का किरदार प्ले किया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री सिनेमा प्रेमियों को काफी पसंद आती है। अभिनेता कई फिल्मों का हिस्सा रहे। मगर बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। हांलाकि, एक फिल्म ऐसी थी, जो उनके करियर में टर्निगं प्वाइंट साबित हुई।
जी हां, साल 2010 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग' इस फिल्म को अरबाज ने ही प्रोड्यूस भी किया था। इससे साथ ही उन्होंने फिल्म में उनके भाई मक्खनचंद उर्फ मक्खी पांडे का किरदार भी निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपना खुद को प्रोडक्शन हाउस खोला अरबाज खान प्रोडक्शन। इसके बैनर तले 'दबंग 2' का निर्माण हुआ और ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई।
फिल्मों के अलावा कई अरबाज टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने लॉफ्टर शो 'कॉमेडी सर्कस' में जज की कुर्सी संभाली तो वहीं सोनी टीवी के शो 'पॉवर कपल' में वो मलाइका संग नजर आए थे। इन दिनों अरबाज अपने शो पिंच को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके इस चैट शो को काफी पसंद किया जाता है। इस शो का पहला सीजन काफी सफल रहा था। वहीं, दूसरे सीजन की भी काफी तारीफ हुई थी।