फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK The Teacher: रोमांस के बादशाह ने जब पहना टीचर का चोला, सुहाना और आलिया को एक साथ सिखाया ये गाना

Fri, 04 Aug 2023 08:41 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 04 Aug 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
jawan actor shahrukh khan act as teacher and teach alia bhatt and suhana khan tum kya mile song from rocky aur
आलिया भट्ट, सुहाना खान और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को अपना सही मार्गदर्शक मानती है। जब भी वह किसी दुविधा में फसंती हैं, तो शाहरुख खान से सलाह लेती हैं। और, उस पर वह अमल भी करती हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया कि इस फिल्म के एक गाने 'तुम क्या मिले' के लिए कैसे शाहरुख खान से लिप सिंक करना सीखा। लिप सिंक उस हुनर को कहते हैं जिसमें कोई कलाकार पहले से किसी पार्श्वगायक के गाए गाने पर शूटिंग करते हुए अपने होंठ गाने के बोलों के हिसाब से चलाता है।

jawan actor shahrukh khan act as teacher and teach alia bhatt and suhana khan tum kya mile song from rocky aur
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

जिस गाने की बात आलिया ने की वह वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में  गाना रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच फिल्माया गया है। यह फिल्म का बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक गाना है। आलिया भट्ट ने बताया कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' के गीत 'इश्क वाला लव' के बाद 'तुम क्या मिले' के बाद ऐसा गीत है, जिस पर उनको को लिप सिंक करना था। और, इसके लिए उन्होंने कैसे शाहरुख खान की मदद ली। दरअसल, लिप सिंक वाले गाने कभी हिंदी सिनेमा की जान हुआ करते थे, लेकिन इनकी शूटिंग में मेहनत बहुत लगती है। कलाकार भी जबसे खुद को सुपरस्टार समझने लगे हैं, वे ऐसे गाने कम ही करते हैं और इसीलिए अधिकतर गाने इन दिनों पृष्ठभूमि में ही बजते सुनाई देते हैं।

jawan actor shahrukh khan act as teacher and teach alia bhatt and suhana khan tum kya mile song from rocky aur
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया भट्ट ने इस गाने का जिक्र आने पर बताया, ‘फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर के गीत 'इश्क वाला लव' के बाद मैं बहुत घबराई हुई थी कि यह गाना कैसे होगा?  करण जौहर ने मुझे  लिप सिंक सीखने के लिए शाहरुख खान से मिलने की सलाह दी। शाहरुख खान से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा, 'तुम घर आ जाना। सुहाना भी सीखना चाहती है, मैं तुम दोनों को एक साथ सिखा दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jawan actor shahrukh khan act as teacher and teach alia bhatt and suhana khan tum kya mile song from rocky aur
आलिया भट्ट और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगे बताया, 'मैं शाहरुख खान के घर गई और वहां  2-3 घंटे तक रही। सुहाना के साथ मैं गा रही थी। शाहरुख खान ने बहुत ही सहजता और सरलता से हमें लिप सिंक की टेक्निक सिखा थी। उन्होंने एक ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग कर रिहर्सल करने को भी कहा। शाहरुख खान बहुत ही उदार और बड़े दिल वाले हैं। वह हमेशा मेरी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
jawan actor shahrukh khan act as teacher and teach alia bhatt and suhana khan tum kya mile song from rocky aur
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गीत  'तुम क्या मिले' की शूटिंग आलिया भट्ट के मां बनने के चार महीने के बाद कश्मीर में हुई थी। कश्मीर की बर्फ की वादियों में आलिया भट्ट शिफॉन साड़ियों में बहुत खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, इस पूरे गाने के दौरान रणवीर गर्म कपड़ों से ढके रहे और आलिया लगातार ठिठुरती रहीं। जैसे ही करण कट बोलते वह खट से अपना ओवरकोट पहनतीं और आग के पास जा बैठतीं।

यह भी पढ़ें-  Chunky Panday: आदित्य संग अनन्या के रिश्ते पर चंकी पांडे ने किया रिएक्ट, अभिनेता ने कही यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed