{"_id":"63dd1937e392e661610e7137","slug":"arbaaz-khan-show-actor-ask-salim-khan-we-are-not-successful-as-salman-khan-see-his-fathers-reaction-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arbaaz Khan Show: सलमान की तरह सफल क्यों नहीं हुए अरबाज-सोहेल, पिता सलीम खान ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arbaaz Khan Show: सलमान की तरह सफल क्यों नहीं हुए अरबाज-सोहेल, पिता सलीम खान ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरबाज और सलीम खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सलमान की फिल्मों से लेकर उनकी जिंदगी तक की सारी बातें उनके फैंस को पता होती हैं, लेकिन सलमान के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर सलीम खान खुद को लाइमलाइट से हमेशा दूर रखते हैं। हाल ही में, सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने अपने शो में अपने पिता की जुबानी उनकी जिंदगी से जुड़े कई सारे राज पर से पर्दा उठाया।
2 of 4
सलीम खान
- फोटो : social media
अरबाज खान अपना एक नया होस्टिंग शो लेकर आए हैं, जिसका नाम 'द इन्विंसिब्लेस' है। अरबाज खान होस्टिंग की दुनिया में बहुत नाम कमा रहे हैं। हाल ही में उनके शो में उनके पिता सलीम खान गेस्ट बनकर आए। इस शो में दोनों पिता और बेटे को खूब एंजॉय करते देखा गया। शो के हालिया एपिसोड में सलीम खान ने अपनी जिंदगी और बेटों से जुड़ी वो दिलचस्प बातें बताईं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।
3 of 4
अरबाज और सलीम खान
- फोटो : social media
शो में अरबाज अपने पिता की शादियों से लेकर उनके जीवन संघर्ष पर बात करते नजर आए। बातचीत के दौरान अरबाज ने अपने पिता से ऐसा सवाल किया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं होगी। अरबाज ने पिता से पूछा, 'सलमान खान दुनिया की नजरों में सबसे बड़ा स्टार हैं और उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ पाया है। उसकी तुलना में आपके बाकी बच्चों ने, जिसमें मैं भी शामिल हूं, उतने ज्यादा सफल नहीं हैं? सलीम खान ने अपने बेटे के इस सवाल का तुरंत जवाब दिया और कहा, 'जब मैं उनकी मेहनत देखता हूं, तो मुझे लगता है कि वे भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे भी अपने काम में पूरी मेहनत करते हैं। मैं खुद भी बहुत ही आशावादी हूं। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अपना समय व्यर्थ नहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरबाज, सलमान,सोहेल
- फोटो : social media
बता दें कि इस बातचीत के दौरान अरबाज ने अपने पिता से असफलता को हैंडल करने के बारे में भी पूछा। इसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा, 'असफलता को हैंडल करना आसान है, बस यह सोचना है कि इससे बाहर कैसे आना है।' सलीम खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'सफलता लोगों के सिर पर चढ़ती है। एक लोकप्रिय हॉलीवुड निर्देशक ने कहा है, 'असफलता से ज्यादा सफलता लोगों को खत्म कर देती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।