{"_id":"605ca7c8aa1e514572138234","slug":"archana-puran-singh-bold-actress-of-her-time-remained-in-industry-for-34-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 सेकेंड के रोल से लेकर बोल्ड किरदार निभाने तक, बेहद दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह के संघर्ष की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 सेकेंड के रोल से लेकर बोल्ड किरदार निभाने तक, बेहद दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह के संघर्ष की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों और टेलीविजन, दोनों जगह अलग मुकाम हासिल किया है। अर्चना पूरन सिंह का जन्म देहरादून के एक पंजाबी फैमिली में हुआ। यहीं से स्कूलिंग करने के बाद वह दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली अर्चना पूरन सिंह को करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े किस्से।
2 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
अर्चना ने जब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया तो उन्होंने दिल्ली से मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्हें पहली बार साल 1982 में एक फिल्म में सिर्फ 10 सेकेंड का ही रोल मिला। इस फिल्म का नाम था निकाह। इसके बाद वह कई प्रिंट ऐड में नजर आईं। इसी दौरान फिल्ममेकर पंकज परासर की नजर अर्चना पूरन सिंह पर पड़ी। उस दौरान वह नसीरुद्दीन शाह के साथ एक फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया थीं।
3 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : twitter
इस फिल्म के लिए एन मौके पर डिंपल ने मना कर दिया तो फिर इस फिल्म का हिस्सा बनीं अर्चना पूरन सिंह। इस फिल्म का नाम था जलवा। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ अर्चना पूरन सिंह ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। उनके निभाए बोल्ड किरदार की काफी चर्चा हुई थी। फिल्म हिट रही लेकिन अर्चना पूरन को वैसी लोकप्रियता नहीं मिली जिसकी तलाश थी।
अग्निपथ, सौदागर, शोला और शबनम, आशिक आवारा, बाज, मस्ती और बोल बच्चन में शानदार एक्टिंग की। शायद कई लोग ये बात नहीं जानते होंगे कि अर्चना ने सनी देओल के साथ फिल्म 'आग का गोला' में बोल्ड सीन दिए थे। सनी शर्मीले स्वभाव के थे इस वजह से ये सीन काफी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram
वहीं अगर अर्चना के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने परमीत सेठी के साथ दूसरी शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। एक दूसरे के प्यार में पड़ने के कुछ वक्त बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।