बीते 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। जिसमें 31 मई के बाद से थोड़ी ढील दी गई है। लॉकडाउन लगाने की वजह थी कोरोना वायरस। जिस तेजी से ये वायरस देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बढ़ रहा था इसे देखते हुए लकडाउन लगाने का फैसला किया गया। हालांकि अब लॉकडाउन में कुछ ढील दे दी गई है। लॉकडाउन में ढील के बाद अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह कई महीनों बाद अपने घर से बाहर निकलीं। जिसका अनुभव अर्चना ने फैंस के साथ साझा किया है।
अनलॉक के बाद घर से बाहर निकलीं अर्चना पूरन सिंह, कहा- 'खुद को हमें अपने आप ही सुरक्षित करना पड़ेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री और रियलिटी शो की जज अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अर्चना पूरन सिंह लॉकडाउन के बाद हुए अनलॉक में पहली बार घूमने निकलीं। इस दौरान का नजारा अर्चना ने अपने फैंस के साथ साझा किया।
अर्चना पूरन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अर्चना अपने घर के बाहर का नजारा दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्चना ने लिखा, 'थोड़ा घर के बाहर झांकना हुआ आखिरकार। अपने कॉम्पलेक्स के बाहर वॉक करने में भी कमाल की आजादी महसूस हो रही है।'
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
आगे अर्चना लिखती हैं, 'लेकिन आप लोगों से यही कहना चाहती हूं कि लॉकडाउन को हमारी इकॉनमी को बचाने के मकसद से खोला गया है। लेकिन खुद को हमें अपने आप ही सुरक्षित करना पड़ेगा, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सुरक्षित रहें।' अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो के जरिए भी फैंस से यही अपील की है।
वहीं वीडियो में अर्चना कई महीनों के बाद घर से बाहर निकलकर काफी खुश और एक्साइटेड दिखीं। अर्चना ने वीडियो में खाली सड़क दिखाई। गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में बतौर जज नजर आती हैं। अर्चना अक्सर इस शो से जुड़े बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो साझा करती हैं। इसके अलावा उन्होंने लॉकडाउन के बीच भी कई वीडियोज फैंस के साथ साझा किए हैं।
पढ़ें: Mika Singh Birthday: जब मीका सिंह ने कनिका कपूर को बताया था अपनी पत्नी, ऐसा था सिंगर का रिएक्शन