फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mika Singh Birthday: जब मीका सिंह ने कनिका कपूर को बताया था अपनी पत्नी, ऐसा था सिंगर का रिएक्शन

Wed, 10 Jun 2020 02:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh Birthday When he Says Kanika Kapoor is Her Wife in The Kapil Sharma Show Here is Singer Reaction
मीका सिंह, कनिका कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट गीत देने वाले सिंगर मीका सिंह का जन्मदिन 10 जून को आता है। मीका सिंह का जितना नाम सिंगिंग के लिए जाना जाता है। उससे कहीं ज्यादा उन्हें उनके विवादों के लिए जाना जाता है। मीका स्वभाव से काफी बेबाक किस्म के हैं। वो किसी भी बात का जवाब बड़ी ही बेबाकी के साथ देते हैं। मीका के जन्मदिन के मौके पर बताएंगे उनसे जुड़ा एक खास किस्सा। जब उन्होंने एक बॉलीवुड सिंगर को बताया था अपनी पत्नी...

Mika Singh Birthday When he Says Kanika Kapoor is Her Wife in The Kapil Sharma Show Here is Singer Reaction
मीका सिंह, कनिका कपूर, क्रिस गेल - फोटो : Social Media

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में कई सितारे आते हैं। यहां सभी सितारे अपने मस्त मौला अंदाज में दिखाई देते हैं। ऐसे में जब मीका सिंह, कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तो उन्होंने भी यहां खूब मस्ती की। इस दौरान मीका के साथ ही शो में सिंगर कनिका कपूर और वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल भी पहुंचे थे। मीका ने शो के दौरान कनिका को जब अपनी पत्नी बताया तो कनिका भी आश्चर्यचकित रह गईं।

Mika Singh Birthday When he Says Kanika Kapoor is Her Wife in The Kapil Sharma Show Here is Singer Reaction
मीका सिंह, कनिका कपूर, क्रिस गेल - फोटो : Social Media

दरअसल शो के दौरान मीका सिंह ने क्रिस गेल को पंजाबी सिखाने की कोशिश की। मीका ने क्रिस गेल से अपनी टूटी फूटी अंग्रेजी में कहा कि मैं आपको पंजाबी सिखाना चाहता हूं। मीका की बात पर क्रिस ने भी कहा ठीक है। मीका ने इसके बाद क्रिस से कहा, कहो- 'भाभी जी नमस्ते', इस दौरान वो कनिका कपूर की तरफ ही देख रहे थे। क्रिस गेल ने भी मीका की बात को दोहराया। इसके बाद मीका ने इस बात का मतलब क्रिस को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh Birthday When he Says Kanika Kapoor is Her Wife in The Kapil Sharma Show Here is Singer Reaction
मीका सिंह, कनिका कपूर, क्रिस गेल - फोटो : Social Media

मीका ने कहा, 'आपने कनिका को भाभी कहा है, यानी मेरी पत्नी हैं और आप इनको हैलो बोल रहे हैं।' मीका की ये बात सुनकर कनिका ने तुरंत कहा, 'आप ये क्या... कुछ भी बोल रहे हो'। हालांकि मीका ये सब हंसते हुए मजाक में कहते हैं। इसके बाद वो कनिका को हंसते हुए गले लगा लेते हैं और कहते हैं कि, 'अरे मैं गेल को सिर्फ पंजाबी सिखा रहा हूं, सीरियस मत होना मैं तुमसे शादी नहीं करने वाला।'

विज्ञापन
Mika Singh Birthday When he Says Kanika Kapoor is Her Wife in The Kapil Sharma Show Here is Singer Reaction
mika singh - फोटो : instagram

मीका की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जमकर ठहाके मारने लगे। गौरतलब है कि मीका सिंह ने पंजाबी गानों से बॉलीवुड का सफर तय किया है। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। वो पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं।

पढ़ें: वरुण धवन ने साझा की 100 साल पुरानी महामारी की तस्वीरें, लोगों से की कोरोना के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed