फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन ने साझा की 100 साल पुरानी महामारी की तस्वीरें, लोगों से की कोरोना के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील

Wed, 10 Jun 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Shared 1920 Spanish Flu Pandemic Photos and Request People To Take Responsibility
वरुण धवन - फोटो : Social Media

जबसे कोरोना महामारी ने देश में अपना आतंक मचाया है। तभी से तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की गंभीरता के बारे में लोगों को सजग कर रहे हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन का नाम भी जुड़ गया है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कर लोगों से कोरोना महामारी की गंभीरता को समझने के बारे में कहा है।

Varun Dhawan Shared 1920 Spanish Flu Pandemic Photos and Request People To Take Responsibility
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

इस समय जब देश में अनलॉक 1 किया गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना महामारी का खतरा टल गया या कम हो गया है। ऐसे में अब अभिनेता वरुण धवन ने 100 साल पुरानी महामारी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए वरुण ने लोगों से अपील की है कि वो इस महामारी की गंभीरता को समझें।

Varun Dhawan Shared 1920 Spanish Flu Pandemic Photos and Request People To Take Responsibility
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 1920 में फैली महामारी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा है, '1920 और 2020। दुनिया पहले भी इन हालातों से गुजरी है। हमें अपने डॉक्टरों, पुलिस बल और फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद करनी होगी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की जून 2020 की आबादी 1,380,004,385 अनुमानित है। भारत की जनसंख्या कुल विश्व जनसंख्या के 17.7% के बराबर है। ऐसे में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1920 & 2020 The world has been through this before. We have to help our doctors,police force and front line warriors. Based on Worldometer elaboration of the latest United Nations data. India 2020 population is estimated at 1,380,004,385 people at mid year according to UN data. India population is equivalent to 17.7% of the total world population. We all have to take responsibility.

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Shared 1920 Spanish Flu Pandemic Photos and Request People To Take Responsibility
varun dhawan - फोटो : social media

वरुण के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वरुण के फैंस और उनके दोस्त इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वरुण की पोस्ट पर लोग उनके साथ सहमत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan Shared 1920 Spanish Flu Pandemic Photos and Request People To Take Responsibility
varun dhawan - फोटो : social media

गौरतलब है कि देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस लॉकडाउन के चार चरण थे। जिसके निकलने के बाद देश अनलॉक होना शुरू हो गया है। 100 साल बाद यानी 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ठीक वैसे ही हालात बने हैं जैसे 1920 में बने थे। इसलिए वरुण धवन ने अपनी पोस्ट में 100 साल पुरानी महामारी का जिक्र किया है।

पढ़ें: VIDEO: कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- 'फिर से नब्बे का दशक दोहराया जा रहा है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed