फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- 'फिर से नब्बे का दशक दोहराया जा रहा है'

Wed, 10 Jun 2020 12:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Expressed His Anger on Kashmiri Pandit Sarpanch Ajay Pandita Murder
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

सोमवार की शाम जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद इस मामले पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं। वहीं अब बॉलीवुड की तरफ से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। देश- दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर का भी अब इस मामले पर गुस्सा फूटा है।

Anupam Kher Expressed His Anger on Kashmiri Pandit Sarpanch Ajay Pandita Murder
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो, पोस्ट और तस्वीरों के माध्यम से देते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो के माध्यम से कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के मामले पर गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम खेर ने इस दौरान नब्बे के दशक में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले को याद किया।

Anupam Kher Expressed His Anger on Kashmiri Pandit Sarpanch Ajay Pandita Murder
anupam kher

अनुपम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम ने लिखा, 'कल अनंतनाग में हुई इकलौते कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की निर्मम हत्या से बहुत दुखी और गुस्सा हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ऐसे में संदिग्धों ने एक स्पष्ट चुप्पी साध रखी है, अन्यथा ये छाती पीट-पीटकर आंसू बहाते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Expressed His Anger on Kashmiri Pandit Sarpanch Ajay Pandita Murder
Anupam Kher - फोटो : Social Media

इस वीडियो में अनुपम कह रहे हैं, 'कल दिनदहाड़े कश्मीर के अनंतनाग में एक अकेला कश्मीरी पंडित...अकेला इसलिए क्योंकि पूरे कश्मीर में कोई और कश्मीरी पंडित सरपंच नहीं था। उसको हत्यारों ने, आतंकवादियों ने सड़क पर गोली मार दी। ये फिर दोहराया जा रहा है, वही कांड जो 80 के दशक में हुआ था, जिसको फाइनल अंजाम दिया गया था, 19 जनवरी 1990 को। उसके मां- बाप को बिलखता देखकर उनकी तकलीफ देखकर बहुत दुख हुआ, बहुत रोष भी हुआ।'

विज्ञापन
Anupam Kher Expressed His Anger on Kashmiri Pandit Sarpanch Ajay Pandita Murder
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

वीडियो में अनुपम खेर का गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में अनुपम कहते नजर आ रहे हैं, 'कश्मीर में जो भी हो चाहे वो मुस्लिम हो, चाहे वो पंडित हो, जो भी अभी भी टेररिज्म कर रहा है, उसको बचाना नहीं है, जब हमारी सिक्योरिटी फोर्सेस उसे पकड़ने की कोशिश करती है, तो उसको बचाने की कोशिश मत कीजिए। क्योंकि कल को आपके भी परिवार के किसी सदस्य को ऐसे दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी। मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनके परिवार वालों के लिए, उनके घरवालों के लिए उनके बच्चों के लिए। ओम शांति।'

पढ़ें: मुंबई के डब्बावालों के लिए संजय दत्त ने जाहिर की चिंता, लोगों से की ये खास अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed