फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ardh: इन फिल्मों में भी जबरदस्त रोल के लिए जाने जाते हैं राजपाल यादव, आखिरी वाली फिल्म में मिलेगा कॉमेडी का फुल डोज

Wed, 25 May 2022 03:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 25 May 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
Ardh Movie Rajpal Yadav Different Role Played Characters From Bhool Bhulaiyaa 2 To Dhol
राजपाल यादव की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

राजपाल यादव को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का शानदार कॉमेडियन माना जाता है। वह अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को खूब हंसाते हैं। बहुत जल्द अभिनेता रुबीना दिलैक के साथ अपनी फिल्म अर्ध लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में राजपाल यादव ट्रांसजेंडर शिवा के रुप में नजर आने वाले हैं। शिवा अपने सपनों से शहर मुंबई में गुजर-बसर करने के लिए अपनी पत्नी की मदद से ट्रांसजेंडर बनने का दिखावा करता है। अर्ध मुंबई के लगभग हर सपने देखने वाले की कहानी है। अर्ध में ट्रांसजेंडर से पहले राजपाल यादव अपनी और भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रहे हैं। तो चलिए आपको उनकी फिल्मों के कुछ किरदारों के बारे में बताते हैं।

Ardh Movie Rajpal Yadav Different Role Played Characters From Bhool Bhulaiyaa 2 To Dhol
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 दोनों में राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को खूब गुदगुदाया है। इस फिल्म में वह ऊंची सी चोटी रखे और धोती पहनकर बहुत ही मजेदार किरदार में दिखे हैं। राजपाल यादव भूल भुलैया में छोटा पंडित के किरदार में हैं जो भूत-प्रेत भगाने का काम करते हैं, लेकिन एक दिन छोटा पंडित का मंजूलिका नाम की रुह से सामना हो जाता है, जिसके बाद उनका मानसिक संतुलन हिल जाता है।

Ardh Movie Rajpal Yadav Different Role Played Characters From Bhool Bhulaiyaa 2 To Dhol
मैं मेरी पत्नी और वो - फोटो : सोशल मीडिया

मैं मेरी पत्नी और वो
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म मैं मेरी पत्नी और वो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में राजपाल यादव लखनऊ यूनिवर्सिटी के छोटे बाबू की भूमिका में नजर आए थे। जिनकी शादी उनसे लंबी और बहुत खूबसूरत महिला वीना (रितुपर्णां सेनगुप्ता) से हो जाती है। लेकिन वह किसी न किसी वजह से अपनी पत्नी को लेकर असुरक्षा महसूस करता है और उसपर संदेह भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ardh Movie Rajpal Yadav Different Role Played Characters From Bhool Bhulaiyaa 2 To Dhol
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

चुप चुपके
करीना कपूर, शाहिद कपूर, नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर फिल्म चुप चुपके साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल के साथ मछुआरे का काम करते हैं। बाद में फिल्म में उन्हें ओमपुरी के गुजराती घर में नौकर का काम करना पड़ता है। जूते पॉलिश करने वाला सीन हो, कपड़े धोने का या फिर खाना मांगने का ये देखने के बाद तो हंसते-हंसते लोटपोट होना तय है।

विज्ञापन
Ardh Movie Rajpal Yadav Different Role Played Characters From Bhool Bhulaiyaa 2 To Dhol
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मालामाल वीकली
2006 में आई फिल्म मालामाल वीकली हंसी का पिटारा थी। लॉटरी सिस्टम के ऊपर बनाई गई इस फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल, ओम पूरी और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। राजपाल यादव इस फिल्म में सुधा चंद्रन यानि ठकुराइन के भाई ‘बाजे’ की भूमिका में थे। बाजे बनकर उन्होंने इस फिल्म में खूब कॉमेडी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed