फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट को लेकर FIR दर्ज? फर्जी प्रमोशन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Sat, 27 May 2023 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 May 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Chandigarh concert deferred due to weather against firm in police station for fake promotions
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होने के साथ ही फैंस की प्ले लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। अरिजीत गाने के अलावा अपने फैंस को लाइव कॉन्सर्ट का भी तोहफा देते हैं।  सिंगर कई बार अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। हाल ही में, अरिजीत के कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ी मुश्किल सामने आ खड़ी हुई है।

 

Arijit Singh Chandigarh concert deferred due to weather against firm in police station for fake promotions
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत अपने गानों से अपने फैंस का मन मोह लेते हैं। सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ तक लोग उन्हें और उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। सिंगिंग इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, अरिजीत का चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन फैंस को ये खबर पढ़कर झटका लग सकता है, क्योंकि सिंगर के इस कॉन्सर्ट को टाल दिया गया है।


 
Arijit Singh Chandigarh concert deferred due to weather against firm in police station for fake promotions
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंगर द्वारा इस इवेंट को टालने के बाद इवेंट मैनेजमेंट ने यह एलान किया कि नई डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मौसम खराब होने की वजह से इस कॉन्सर्ट की डेट को टाल दिया गया था। इसके बाद इसी कॉन्सर्ट से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि इस इवेंट को लेकर कुछ फर्जी प्रमोशन भी किए जा रहे हैं, जिसे लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh Chandigarh concert deferred due to weather against firm in police station for fake promotions
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चंडीगढ़ में मौसम खराब होने की वजह से इस इवेंट को टाल दिया गया था। अरिजीत का यह कॉन्सर्ट  27 मई को होने वाला था और मैनेजमेंट ने फैंस को आश्वासन देते हुए यह कहा था कि इस इवेंट का आयोजन दोबारा और बहुत जल्द ही किया जाएगा। इसी को लेकर 'ग्रीन हाउस इंडिया' नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट, फर्जी पोस्टर के माध्यम से खुद को कॉन्सर्ट के निर्माता बता रहा है और अपने रेस्त्रां को प्रमोट करने लिए फ्री में टिकट देने की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
Arijit Singh Chandigarh concert deferred due to weather against firm in police station for fake promotions
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शिकायत को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर 17 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में  भारतीय दंड संहिता की धारा 419,  420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed