{"_id":"6093a3be8ebc3ed1fd08374d","slug":"arijit-singh-mother-hospitalised-in-kolkata-she-needs-a-negative-blood-donors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदद: अरिजीत सिंह की मां कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, ए निगेटिव ब्लड डोनर की है सख्त जरूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदद: अरिजीत सिंह की मां कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, ए निगेटिव ब्लड डोनर की है सख्त जरूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 May 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह अपनी मां के साथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी मां को ब्लड डोनर की सख्त जरूरत है। सिंगर की मां के बारे में एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
2 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी
'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए बताया कि अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती है और उन्हें ब्लड डोनर की आवश्यकता है। स्वास्तिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें ए- ब्लड की जरूरत है।'
3 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी की पोस्ट
इस पोस्ट के साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानकारी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के एएमआरआई ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। ट्विटर पर ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्लेबैक सिंगिंग से पहले वह रियलिटी शोज में हिस्सा लिया करते थे। इसी दौरान 2005 में उन्हें एक रियलिटी शो, ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि अरिजीत ने अपने करियर में कई सुपरहिट गानें दिए हैं। वह अपनी शानदार आवाज और गानों के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अरिजीत सिंह
साल 2019 में अरिजीत सिंह ने 18 फिल्मों में अपनी आवाज दी थी, जिनमें वरुण धवन-आलिया भट्ट स्टारर 'कलंक', शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह', सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' और आयुष्मान खुराना-तब्बू स्टारर 'अंधाधुन' जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।