{"_id":"604b1c618ebc3e593a1893ca","slug":"arijit-singh-turns-music-composer-in-pagglait-umesh-bist-sanya-malhotra-ashutosh-rana-raghubir-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस ओटीटी फिल्म के लिए अरिजीत सिंह बने संगीतकार, बोले, ‘मेरे संघर्ष जैसी ही है फिल्म की कहानी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस ओटीटी फिल्म के लिए अरिजीत सिंह बने संगीतकार, बोले, ‘मेरे संघर्ष जैसी ही है फिल्म की कहानी’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के संगीत में कमाल खूब होते हैं। बिरले ही होते हैं यहां जो आते ही छा जाते हैं नहीं तो अरिजीत सिंह जैसे सिंगर भी बरसों हाशिये पर ढकेले जाते रहते हैं। साल 2013 फिल्म 'आशिकी 2‘ के गाने 'क्यूंकि तुम ही हो‘ से दुनिया जहान में छा जाने वाले अरिजीत अब खुद फिल्म संगीतकार बन गए हैं। ये और बात है कि शुरूआती दौर में फिल्म 'सांवरिया‘ के लिए गाया उनका गाना ऐन मौके पर फिल्म से निकाल दिया गया था और टिप्स ने उनका जो सबसे पहला अलबम रिकॉर्ड किया था, वह कभी रिलीज ही नहीं हुआ।
2 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में अरिजीत को जो करीब से जानते हैं, वे अरिजीत को बहुत खूब जानते हैं। हर गुणी कलाकार की तरह अरिजीत मनमौजी हैं। मन किया तो गाते हैं, नहीं मन किया तो टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नंबर तक ब्लॉक कर देते हैं। महीनों महीनों कोई गाना रिकॉर्ड नहीं करते हैं और फिर एकदम से किसी पर मेहरबान हो जाते हैं। तमाम संगीतकारों के लिए साजों की तंरगें सजाते रहे अरिजीत ने तमाम गायकों के लिए गानों के स्क्रैच भी गाए हैं। और, अब वह खुद संगीतकार बने हैं।
3 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस फिल्म के लिए अरिजीत संगीतकार बने हैं, उसके बारे में वह कहते हैं, ‘मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट के साथ बतौर संगीतकार अपना डेब्यू कर रहा हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है। दुनिया की संगीत सेवा करने में ही मुझे इज्जत मिलती है। जिस फिल्म की मैं बात कर रहा हूं उसकी कहानी की नायिका संध्या के हालात, जज्बात और ख्यालात सुनकर मैं भावुक हो गया। संध्या का खुद पर भरोसा और हालात पर जीत का जज्बा कुछ कुछ मेरी संगीत यात्रा की तरह ही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एकता कपूर और गुनीत मोंगा की बनाई फिल्म 'पगलैट‘ से अरिजीत सिंह बतौर संगीतकार अपनी अनोखी यात्रा शुरू कर रहे हैं। अरिजीत कहते हैं, 'ये फिल्म मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है और इस स्पेशल फिल्म से जुड़कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।‘ फिल्म 'पगलैट‘ एक ऐसी युवती की कहानी है जिसका पति शादी के बाद जल्दी ही गुजर जाता है। उसे अपने पति के निधन का दुख महसूस नहीं होता और उसके बाद जो होता है, वही फिल्म की पूरी कहानी है।
विज्ञापन
5 of 5
पगलैट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उमेश बिष्ट की लिखी और निर्देशित फिल्म 'पगलैट‘ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रघुबीर यादव, आशुतोष राणा और राजेश तैलगं के साथ सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा और मेघना मलिक की भी अहम भूमिकाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।