फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे अर्जुन रामपाल, अब इस एक्ट्रेस के साथ हुए स्पॉट

Sun, 27 May 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
arjul rampal and preity zinta spotted together at nara thai in bandra
अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा

पिछले कुछ दिनों से अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के बीच रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। खबर तो यहां तक है कि अर्जुन रामपाल ने घर छोड़ दिया है। यही नहीं वो पत्नी और बेटियों- माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं। तभी तो आजकल अर्जुन रामपाल डिनर पर स्पॉट किए जा रहे हैं। 

arjul rampal and preity zinta spotted together at nara thai in bandra
अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा

18 साल पहले अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा फिल्म 'दिल है तुम्हारा' में साथ नजर आए थे। अब दोनों साथ में डिनर पर स्पॉट किए गए हैं। दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां के बाहर नजर आए।

arjul rampal and preity zinta spotted together at nara thai in bandra
अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा

प्रीति जहां ऑलिव ग्रीन और रेड नी लेंथ ड्रेस में दिखीं वहीं अर्जुन कैजुअल आउटफिट में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी मानी जाती है। पिछले साल अर्जुन प्रीति से मिलने यूएस भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arjul rampal and preity zinta spotted together at nara thai in bandra
Arjun Rampal and Mehr Jessia

'स्पॉटब्वॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन रामपाल की शादी में तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की। दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया। मगर शायद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
arjul rampal and preity zinta spotted together at nara thai in bandra
Arjun Rampal

पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजाइनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं। तभी से यह कयास तेज हो गए थे कि सुजैन से बढ़ती अर्जुन की करीबियों की वजह से मेहर टेंशन में थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सुजैन और अर्जुन के अफेयर का दावा किया गया। माना जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी यही अफेयर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed