{"_id":"5b0a4a574f1c1bb36e8b4cba","slug":"pakeezah-actress-geeta-kapoor-last-word-for-her-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे का इंतजार करते-करते थक गई थीं 'पाकीजा' की ये एक्ट्रेस, मौत से पहले बोली थीं- 'मेरा राजा आएगा' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे का इंतजार करते-करते थक गई थीं 'पाकीजा' की ये एक्ट्रेस, मौत से पहले बोली थीं- 'मेरा राजा आएगा'
Sun, 27 May 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गीता कपूर और अशोक पंडित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पाकीजा' और 'रजिया सुल्तान' में एक्टिंग करने वालीं गीता कपूर का शनिवार की सुबह वृद्धाश्रम में निधन हो गया। उनके इस आखिरी वक्त में भी परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गीता कपूर आखिरी वक्त तक अपने बच्चों का इंतजार करती रही थीं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
2 of 5
गीता कपूर
गीता कपूर की मौत के बाद उनका शव मुंबई के विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में रखा गया। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर अशोक पंडित और रमेश तोरानी वृद्धाश्रम गीता कपूर को देखने पहुंचे थे। इस दौरान अशोक पंडित ने कहा कि 'मुझे गुस्सा आ रहा है कि गीता कपूर की मौत के बाद अभी तक उनका बेटा राजा नहीं पहुंचा। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि हम दो दिनों तक उनके परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार करेंगे।'
3 of 5
गीता कपूर
अशोक पंडित ने कहा कि 'ये शर्मनाक है कि गीता कपूर के अंतिम संस्कार में उनका बेटा नहीं आया। जबकि उसे पता है कि पिछले 3 महीने से उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। वो लिक्विड डाइट पर जिंदा थीं। उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था। दो दिन पहले जब मैं गीता कपूर से मिला तो उन्होंने कहा था जो कि उनके आखिरी शब्द भी थे 'मेरा राजा आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गीता कपूर
अशोक पंडित ने आगे कहा कि 'अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं कहूंगा कि गीता कपूर अपने आखिरी वक्त में बहुत दुखी थीं। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा आएगा लेकिन शायद यही जिंदगी है। राजा (गीता कपूर का बेटा) को भी वहीं देखना पड़ेगा जो उसने अपनी मां के साथ किया।'
विज्ञापन
5 of 5
गीता कपूर
एक साल पहले गीता कपूर उस समय चर्चा में आई थीं जब उनका बेटा राजा उन्हें अस्पताल की फर्श पर ही छोड़कर चला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा आए दिन गीता की पिटाई करता था। बता दें कि गीता कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।