फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora Christmas lunch: मलाइका के क्रिसमस लंच में शामिल हुए अर्जुन कपूर, ग्लैमरस लुक में दिखीं एक्ट्रेस

Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Arjun joins Malaika her son for Christmas lunch See pics
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में दिख रही हैं। उनका लुक बेहद ग्लैमरस है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं।



 

Arjun joins Malaika her son for Christmas lunch See pics
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो के नीचे मलाइका अरोड़ा के प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, यह तो पूरा अरबाज की तरह दिख रहा है। 

Arjun joins Malaika her son for Christmas lunch See pics
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, लगता ही नहीं मलाइका इतने बड़े बेटे की मां हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और बेटा अरहान वार्षिक क्रिसमस लंच में शामिल हुए। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद रहीं। अर्जुन कपूर को इस दौरान लाल स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में स्पॉट किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun joins Malaika her son for Christmas lunch See pics
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी क्रिसमस के उत्सव की झलक शेयर की है। उन्होंने बेटे का ड्रिंक्स मिक्स करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा, शैम्पेन विश और कैवियार ड्रीम्स। मलाइका ने व्यंजनों की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, हैप्पीनेस ऑन ए प्लेटर। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
Arjun joins Malaika her son for Christmas lunch See pics
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमृता अरोड़ा हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को अक्सर साथ-साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं कही है। मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed