{"_id":"6284974609f37f2c657c3ae2","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-are-all-set-to-tie-the-knot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika-Arjun: बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, इस दिन बजेगी शहनाई!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika-Arjun: बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, इस दिन बजेगी शहनाई!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 18 May 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की शादी के बाद अब एक बॉलीवुड की एक और जोड़ी शादी के लिए तैयार है। जी हां फैंस की पसंदीदा और चहेती अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्टस की मानें तो मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोन इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में होगी। अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधेंगी।
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत भारी खर्चा नहीं करेंगे। शादी रजिस्टर कराने के दिन मलाइका एक साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में, जबकि अर्जुन एक साधारण से कुर्ते में हो सकते हैं। पार्टी के लिए दोनों वेस्टर्न आउटफिट का चुनाव कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।