{"_id":"5d1588578ebc3e3cbe0f47a7","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-more-pics-from-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ता कबूलने के बाद अर्जुन-मलाइका की सामने आईं नई तस्वीरें, न्यूयॉर्क में इस तरह कर रहे एंजॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिश्ता कबूलने के बाद अर्जुन-मलाइका की सामने आईं नई तस्वीरें, न्यूयॉर्क में इस तरह कर रहे एंजॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क गए हैं । एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक खास तोहफा दिया । दरअसल, मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी । इस तरह से मलाइका ने पहली बार अपने रिलेशन को ऑफीशियल किया। अब अर्जुन और मलाइका की न्यूयॉर्क से एक और तस्वीर सामने आई है ।
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस फोटो में मलाइका और अर्जुन साथ नजर आ रहे हैं । फोटो में मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं अर्जुन ने रेड टीशर्ट और जींस पहनी है । दोनों के साथ संजय कपूर का बेटा जहान कपूर भी है । तीनों न्यूयॉर्क में एंज्वॉय कर रहे हैं ।
अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों को अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता । हाल ही में अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में मलाइका अकेले बैठ धूप का मजा ले रही हैं । साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस सीजन में मेरा फेवरेट नियॉन कलर' । यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका और अर्जुन साथ में छुट्टियां मनाने गए हों। इससे पहले दोनों मालदीव गए थे। उन्हें एक साथ जाते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया था लेकिन मालदीव से लौटते वक्त दोनों एयरपोर्ट पर साथ देखे गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
इसके बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मालदीव की अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में उम्र का फासला बहुत है। मलाइका 45 की हैं तो वहीं अर्जुन 33 के। यानी कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।