फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल बाद गाने के रीमेक में रवीना की जगह लेंगी कटरीना, अब एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

Fri, 28 Jun 2019 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
raveena tandon reaction on tip tip basa pani remake
Akshay, Raveena and Katrina Kaif - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों रीक्रिएट का खूब चलन बढ़ा है। दर्शक भी ऐसे गानों को पसंद करते हैं। अब एक बार फिर 1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी को पर्दे पर फिल्माने की तैयारी चल रही है। इस बार गाने में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन नहीं बल्कि कटरीना कैफ होंगी। अब रवीना ने अपने ही गाने के रीक्रिएशन पर बयान दिया है। 

raveena tandon reaction on tip tip basa pani remake
Raveena Tandon and Akshay Kuamar - फोटो : file photo

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए रवीना ने कहा कि 'यह सुनने में काफी अच्छा है, मुझे रीमिक्स गाने पसंद हैं।' रवीना टंडन पर फिल्माया गया ये गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। पीली साड़ी में रवीना का अंदाज आज भी लोगों के जेहन में है। इस गाने का रीक्रिएशन अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में होगा। 

raveena tandon reaction on tip tip basa pani remake
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram

इससे पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की गई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बारिश में गाना गाना गा रही हूं।' इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Singing in the rain ☔️ #sooryavanshi @akshaykumar @itsrohitshetty @farahkhankunder

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
विज्ञापन
raveena tandon reaction on tip tip basa pani remake
Katrina and Akshay - फोटो : file photo

तस्वीर में कटरीना और अक्षय दोनों ने सिर को टावल से ढका हुआ है। इसके साथ ही कटरीना ने कंधे पर टावल डाली हुई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कटरीना ने साड़ी पहनी है। वहीं अक्षय भी भीगे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
raveena tandon reaction on tip tip basa pani remake
akshay kumar - फोटो : social media

सूर्यवंशी फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सूर्यवंशी फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का एलान अक्षय कुमार ने नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed