अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आर्टिकल 15 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उससे पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें फिल्म के सभी कलाकार शामिल हुए। साथ ही दूसरी कई बड़ी हस्तियां फिल्म देखने पहुंचीं। इनमें शाहरुख खान, विक्की कौशल, सुनील शेट्टी, तब्बू, अपारशक्ति खुराना और ताहिरा कश्यप प्रमुख हैं।
शाहरुख से मिलकर 'आर्टिकल 15' की दो हीरोइनों का ऐसा था रिएक्शन, सोशल मीडिया पर किया बयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सयानी गुप्ता और ईशा तलवार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ मुलाकात की। बॉलीवुड में शाहरुख उन कलाकारों में से एक माने जाते हैं जो सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं। जाहिर है ऐसे में सयानी गुप्ता और ईशा तलवार भी शाहरुख से इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाईं।
A post shared by Isha Talwar (@talwarisha) on
शाहरुख खान के साथ फिल्म फैन में काम कर चुकीं सयानी गुप्ता ने लिखा कि 'मुझे लगता है ये दांत सब कुछ बयां कर रहे हैं। केवल एक ही आदमी है जो सभी को खुश कर सकता है। यह केवल शाहरुख खान हैं। मैंने उन्हें बताया कि फैन की कास्ट और क्रू में केवल मैं ही थी जिसकी आपके साथ कोई तस्वीर नहीं है इसलिए मैंने अब लिया।'
A post shared by Sayani (@sayanigupta) on
आर्टिकल 15 की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म उत्तर प्रदेश के बंदायूं में हुई दो लड़कियों से रेप की घटना से प्रेरित है और ये समानता के अधिकार का मुद्दा उठाती है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का करणी सेना और ब्राह्मण समाज के कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं। विरोध के बाद अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी लिखा।