{"_id":"5d15a3428ebc3e3c8304be02","slug":"kangana-ranaut-rajkummar-rao-s-mental-hai-kya-name-changed-with-some-scene-change-suggestion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना की 'मेंटल है क्या' का बदलेगा नाम, सेंसर बोर्ड ने की कुछ सीन्स बदलने की सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना की 'मेंटल है क्या' का बदलेगा नाम, सेंसर बोर्ड ने की कुछ सीन्स बदलने की सिफारिश
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेंटल है क्या
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली अदाकारा कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' अगले महीने रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म के नाम को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में कंगना ने फिल्म को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मुलाकात की। इस मीटिंग में जूरी द्वारा यह फैसला लिया गया कि फिल्म में थोड़े बहुत बदलाव किए जाएंगे हालांकि फिल्म के किसी सीन पर कैंची नहीं चली है, लेकिन फिल्म के नाम को बदलने का फैसला ले लिया गया है।
2 of 5
mental hai kya
जानकारी के मुताबिक इस बारे में फिल्म का प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स जल्द ही जानकारी देगा। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है।
3 of 5
Mental hai kya
दरअसल यह फिल्म अपने नाम के चलते कई विवादों में फंसी। फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सेंसर बोर्ड में फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
उन्होंने सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। उनका कहना था कि यह दिमागी रूप से बीमार लोगों के लिए खराब भाषा इस्तेमाल करने जैसा है। दिमागी बीमार लोगों के लिए पागल है क्या और मेंटल है क्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : social media
इस सबके अलावा बता दें कि कुछ दिनों पहले यह भी खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म के नाम को 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'सेंटिमेंटल है क्या' किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक लॉन्च नहीं हुआ है। फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं । फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।