फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर के साथ न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 27 Dec 2020 07:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 27 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora visit Goa for New Year Celebration with Amrita Arora
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

साल 2020 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ है और बॉलीवुड ने भी इस साल बहुत सी परेशानियां झेली है। ऐसे में कई स्टार्स अपनी दिमागी टेंशन को कम करने के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल हैं जो नए साल का स्वागत करने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं।



 

Arjun Kapoor and Malaika Arora visit Goa for New Year Celebration with Amrita Arora
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर

बता दें कि मलाइका और अर्जुन खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं और अक्सर हाथों में हाथ डाले मीडिया के सामने नजर आ जाते हैं। ऐसे में ये कपल अब नए साल का स्वागत भी एक दूसरे के साथ रहकर ही करने वाला है। हालांकि उनकी इस ट्रिप पर मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल हो चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Arjun Kapoor and Malaika Arora visit Goa for New Year Celebration with Amrita Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन तीनों सेलेब्स के मस्ती करते हुए तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही हैं। अर्जुन और मलाइका, अमृता के साथ गोवा बीच पर मस्ती करते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। फैंस को इनकी मस्ती करती हुई तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Thebollygurl | Mani Aggarwal (@thebollygurl)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora visit Goa for New Year Celebration with Amrita Arora
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

बता दें कि जनता कर्फ्यू के समय मलाइका और अर्जुन एक ही घर में थे और उन्होंने पूरा लॉकडाउन भी एक साथ ही रहकर गुजारा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुले तौर पर अर्जुन के साथ लिव -इन में रहने की बात स्वीकारी थी। बकौल अमृता अर्जुन एक बेहद मजेदार शख्स हैं जिन्होंने उन्हें लॉकडाउन में बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया।



View this post on Instagram

A post shared by ETimes Photogallery (@etimesphotogallery)

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora visit Goa for New Year Celebration with Amrita Arora
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि गोवा हमेशा से बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट वेकेशन प्लेस रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अक्सर यहां मस्ती करने पहुंच जाते हैं। सारा अली खान, रकूल प्रीत, करण जौहर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स भी अक्सर गोवा में ही छुट्टियां बिताने आते हैं। इस बार अर्जुन कपूर और मलाइका ने भी वेकेशन के लिए गोवा को चुना है।बता दें कि इस साल दोनों कपल कोरोना संक्रमित हो गए थे और काफी वक्त क्वारांटीन में बिताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed