फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप और पिंकी फरार: अमेजन प्राइम पर आज से देख सकते हैं परिणीति-अर्जुन की फिल्म

Thu, 20 May 2021 05:33 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 20 May 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra starrer Sandeep Aur Pinky Faraar is streaming on Amazon Prime Video
'संदीप और पिंकी फरार' - फोटो : Twitter

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। थिएटर बंद होने के बाद फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सारे सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में फिल्म निर्माताओं के पास पिक्चर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उतारने का विकल्प ही बचा है। इससे पहले भी हाल फिलहाल में कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, वहीं सलमान खान की राधे ने तो रिकॉर्ड भी बना दिया। ऐसे में अब इस फिल्म के मेकर्स को भी आस लगी है। फिल्म के ओटीटी पर दस्तक देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #SandeepAurPinkyFaraar ट्रेंड हो रहा है। 'संदीप और पिंकी फरार' दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। फिल्म के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए रिव्यू लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


Sandeep Aur Pinky Faraar Review: तब सुशांत, अब अर्जुन का करियर संकट में, दिबाकर ने दिया एक और ‘धोखा’

Arjun Kapoor and Parineeti Chopra starrer Sandeep Aur Pinky Faraar is streaming on Amazon Prime Video
अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social media

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के एक्सक्लूसिव डिजिटल प्रीमियर का आज एलान किया है। आज से ये मूवी भारत में देखी जा सकती है। साथ ही दुनिया के अन्य देशों में इसे रिलीज किया गया है। दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति के अलावा नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में हैं।

Arjun Kapoor and Parineeti Chopra starrer Sandeep Aur Pinky Faraar is streaming on Amazon Prime Video
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social media

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘संदीप और पिंकी फरार’ के डिजिटल प्रीमियर की खबर साझा की। उन्होंने लिखा ‘एक गहन और रोमांचक कहानी, देखिए प्राइम वीडियो पर।’ इसपर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके चाहने वाले शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra starrer Sandeep Aur Pinky Faraar is streaming on Amazon Prime Video
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : Social media

वहीं दूसरी तरफ फिल्म के टायटल ‘संदीप और पिंकी फरार’ को लेकर कुछ यूजर्स ने फनी रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मुझे भी ले चलो।’ वहीं दूसरे ने पूछा कहां? इसके अलावा प्रशंसक अर्जुन कपूर को बधाई देते हुए भी नजर आए।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra starrer Sandeep Aur Pinky Faraar is streaming on Amazon Prime Video
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : Social media

बताया गया है कि ‘संदीप और पिंकी फरार’ दो पूरी तरह से अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। पिंकी का रोल अर्जुन कपूर ने निभाया है, जिनका पूरा नाम पिंकेश दहिया है जो एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी के कैरेक्टर में हैं। जबकि संदीप कौर की भूमिका में परिणीति हैं जो कॉर्पोरेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की के रूप में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed