{"_id":"608b86d14f91b678a2246de6","slug":"arjun-kapoor-anshula-raise-more-than-1-crore-and-help-over-30-000-people-amid-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर ने बहन की मदद से जुटाए एक करोड़ रुपये, 30 हजार परिवारों तक सीधे पहुंचाई मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर ने बहन की मदद से जुटाए एक करोड़ रुपये, 30 हजार परिवारों तक सीधे पहुंचाई मदद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की अपनी दूसरी रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी इस फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ के प्रचार को किनारे रख जरूरतमंदों की मदद में व्यस्त हो गए हैं। गाहे बगाहे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ डिजिटल दुनिया में दिखने वाले अर्जुन कपूर चाहते हैं कि उनके भलाई के काम पर भी परदा ही पड़ा रहे। लेकिन, उनके करीबी बताते हैं कि अर्जुन कपूर चुपचाप गरीबों को खाना पहुंचाने और हाइजीन किट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर-फ्रैंक लैम्पार्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का एक ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसी जरिए ये दोनों देश भर में लोगों के लिए मदद जुटाने का काम कर रहे है। कोशिश है कि इस महामारी के समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंच सके। जानकारी के मुताबिक अर्जुन और अंशुला ने अपने चाहनेवालों की मदद से एक करोड़ रुपये इस काम के लिए इकट्ठा भी कर लिए हैं और इस रकम से वह अब तक 30 हजार से भी ज्यादा जरूरतमंद लोगों और उनके परिवारों को मदद पहुंचा चुके हैं।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कहते हैं, ‘‘इस महामारी ने हमें दुख के गहरे सागर में धकेल दिया है। इसने हम सबको अपने बलबूते पर अपने तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है। अंशुला और मैंने अपना योगदान देने की कोशिश की है। हमें इस बात की खुशी है कि हम पूरे भारत भर में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा पाए और हमारा ये प्रयास अब भी जारी है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता बोनी कपूर को भी अपने बेटे की इस पहल पर नाज है। अर्जुन के मुताबिक महीने के राशन से लेकर ताजा खाना परोसने और प्रवासी मजदूरों को नकद पैसे देने और कोविड-19 से बचाव के लिये हाइजीन किट देने तक उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचना था। अर्जुन ने उम्मीद जताई कि इससे वायरस से लड़ने और इसके विनाशकारी प्रभाव से बचाने में उनकी थोड़ी तो मदद हो पाई होगी।’
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कहते हैं कि मुश्किल की इस घड़ी में एक दूसरे की मदद करके ही हम संतोष का अनुभव कर सकते हैं। वह कहते हैं, ‘‘मैंने अपने जीवन की जमा पूंजी इस उद्योग में लगाई है। यह प्लेटफॉर्म बेहद जरूरतमंद लोगों की सहायता कर पाया और इस कठिन समय में उनके काम आ पाया, यही इसका मकसद था।‘’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।