वीडियो पोस्ट के कमेंट में खुद को 'मोलेस्टर' सुनते ही भड़के अर्जुन, दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात हो रही है फिल्म नमस्ते इंग्लैड के नए गाने की। प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के एक गाने का वीडियो डाला। इस वीडियो पर वे ट्रोल हो गए। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में अर्जुन कपूर को मोलेस्टर दिख दिया। बस फिर क्या था, अर्जुन कपूर भड़क गए और यूजर को वहीं पर करारा जवाब दे डाला।
अर्जुन कपूर ने यूजर्स का करारा जबाब देते हुए कहा कि आपको समझने में दिक्कत हो रही है, शायद इसलिए आप मुझे ऐसा कह रहे हैं और आपको औरतों का सम्मान करना नहीं आता। ऐसा हमें इसलिए करना पड़ा, क्योंकि हमें ये काम मिला था। समय हर इंसान को काम करना सीखा देता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं कि किसी कमेंट को लेकर अर्जुन यूजर्स के निशाने पर रहें हों।
When terms like this are used lightly it signifies lack of basic human understanding of the how big a deal it is to make sure we don’t take women s safety lightly or as a joke https://t.co/yazPhM7gBS
हाल ही में सोनम ने सोशल मीडिया पर सूट-बूट में एक फोटो शेयर की । तस्वीर को देख सोनम के भाई अर्जुन कपूर ने उनका सबके सामने मजाक उड़ा दिया । इसके बाद यूजर्स भी उन्हें ट्रोल करने लगे । सोनम ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हाय, मैं बिग ब्वॉयज क्लब की प्रेसिडेंट हूं ।' इस पर अर्जुन ने कमेंट किया, 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए ।'
इससे पहले क्यूट ड्रेस को लेकर जाह्नवी ट्रोल हुई तो अर्जुन भड़क गए थे और संस्थान को जमकर लताड़ा । अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना दिया । ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीडिया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है ।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्जुन अपनी बहन की खबर पर नाराज हुए हैं । इससे पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर खबर बनी थी और अर्जुन ने उन पर अपना गुस्सा निकाला था।