फिल्मों में आने से पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, देखें बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं। बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। इस तरह जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, अर्जुन की सौतेली बहनें हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन कपूर ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। अर्जुन कपूर फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।
फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। ऐसे में हीरो के तौर पर काम करने के बारे में वो सोचते भी नहीं थे। बाद में सलमान खान के मार्गदर्शन में उन्होंने खुद को फिट किया। सलमान खुद के जिम में अर्जुन को वर्कआउट भी करवाते थे।
अर्जुन ने अभिनय के क्षेत्र में यशराज बैनर की फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' हैं।
नेपोटिज्म के मुद्दे पर सलमान पर भड़कीं पायल रोहतगी, बीइंग ह्यूमन से लेकर विवेक ओबेरॉय तक का उठाया मुद्दा