अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। अर्जुन कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है।
एक महीने बाद अर्जुन कपूर का कोरोना टेस्ट निगेटिव, बताया अब कैसा महसूस कर रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने प्रशंसकों की दुआओं के लिए शुक्रिया किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हाय, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी तरह ठीक होने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्रिया।‘
अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि ‘यह वायरस गंभीर है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे गंभीरता से लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए कृपया हर समय मास्क पहनें।‘
अर्जुन कपूर ने बीएमसी को शुक्रिया कहते हुए आगे लिखा, ‘शुक्रिया बीएमसी आपके समर्थन और मदद के लिए। उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देखरेख कर रहे हैं। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।‘
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
बता दें कि एक महीने पहले छह सितंबर को अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा का भी कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। मलाइका भी ठीक हो गई हैं। एक बार फिर से मलाइका डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आएंगी।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on