बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं, जिसके बाद अर्जुन कपूर का गुस्सा फूटा और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने पर मीडिया हाउस की क्लास लगा दी।
Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबर पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, बोले- यह बेहद शर्मनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड की काफी चर्चित जोड़ी है। यह दोनों बेस्ट कपल्स में गिने जाते हैं। इस बीच अर्जुन ने जब अपने और मलाइका के बारे में ऐसी फेक खबर पढ़ी, तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका करारा जवाब दिया जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है।
Chhori 2: 'छोरी 2' की शूटिंग हुई शुरू, इस बार नुसरत भरूचा के साथ एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी सोहा अली खान
अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उस जर्नलिस्ट का नाम भी मेंशन किया है, जिसने यह खबर अफवाह के तौर पर फैलाई थी। एक्टर ने जर्नलिस्ट को गुस्से में यह तक कहा कि हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत मत करो। अर्जुन अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी लॉयल हैं। वे अपनी लव लाइफ में किसी को भी इंटरफेयर नहीं करने देना चाहते।
Dream Girl 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
अर्जुन ने स्टोरी में उस अफवाह वाली खबर का करारा जवाब देते हुए लिखा 'ये सबसे घटिया लेवल है जिसपर आपलोग जा सकते हैं ये बेहद शर्मनाक और अनएथिकल है, जो आप ये घटिया खबरें छाप रहे हैं... ये पत्रकार रेगुलर ऐसी खबरें लिखती हैं क्योंकि ये सब फेक हैं इसलिए हम इन्हें इग्नोर करते हैं।' अर्जुन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Kim-Kanye West: बच्चों की पढ़ाई का 50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे कान्ये वेस्ट, किम को हर महीने देंगे इतने लाख डॉलर