फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर की बहन को मिली रेप की धमकी तो दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- 'तुम्हारी मां-बहन को...'

Wed, 28 Nov 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor got angry on social media users who trolled her sister anshula
janhvi kapoor arjun kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां उन्होंने बताया कि 'कॉफी विद करण सीजन 6' में जाने के बाद उनकी बड़ी बहन अंशुला को रेप की धमकियां मिलने लगी थीं । दरअसल, जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ करण जौहर के इस टॉक शो में गई थीं । यहां एक गेम शो जीतने के लिए जाह्नवी ने अंशुला को कॉल किया था । 
arjun kapoor got angry on social media users who trolled her sister anshula
अंशुला कपूर
कॉल पर अंशुला, जाह्नवी की मदद करने में असमर्थ रही थीं, जिस कारण अर्जुन ने जीत हासिल कर ली थी। लोगों ने एपिसोड के बाद इस क्लिप पर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किए और कहने लगे कि अंशुला ने दिखा दिया कि वो अर्जुन कपूर की ही बहन हैं।
arjun kapoor got angry on social media users who trolled her sister anshula
arjun kapoor
अगर उन्हें जाह्नवी से प्यार होता तो वो उनकी मदद करती। यह बात धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि अंशुला को रेप की धमकियां तक मिलने लगीं। अब अर्जुन ने बहन अंशुला को रेप की धमकियां देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है । अर्जुन ने देर रात ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor got angry on social media users who trolled her sister anshula
Arjun kapoor
उन्होंने लिखा, 'कॉफी विद करण पर जो हुआ उसमें अंशुला को घसीटना और उसे बुरा-भला कहना पूरी तरह से गलत है। मेरी बहन को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उसके बाद मुझे किसी प्रकार की मर्यादा की चिंता नहीं रही है। मैं ऐसे ट्रोलर्स को चुनौती देता हूं, जो मेरी बहन को चोट या परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
arjun kapoor got angry on social media users who trolled her sister anshula
अर्जुन कपूर
अर्जुन आगे कहते हैं, 'मुझे पूरी उम्मीद है आपकी मां और बहनों को ऐसी चीजों से कभी भी दो-चार नहीं होना पड़ेगा, जैसी धमकियां आप मेरी बहन को दे रहे हैं।’बता दें जाह्नवी कपूर ने 'कॉफी विद करण' वाले मामले पर सफाई देते हुए मीडिया को बताया है कि अंशुला कॉल पर कन्फ्यूज हो गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। इसी वजह से वो मेरी मदद नहीं कर पाईं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed